Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं क्यों जलूंगा..’ क्या तमिलनाडु सीएम थलपति विजय से हो रही रजनीकांत को जलन? अफवाहों पर अब सुपरस्टार ने दिया जवाब

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं, लेकिन रजनीकांत को लेकर अफवाह उड़ रही है कि उन्हें विजय के सीएम बनने से जलन हो रही है. जिसको लेकर अब एक्टर ने खुद सफाई दी है.

---विज्ञापन---

Rajinikanth-Thalapathy Vijay
Rajinikanth-Thalapathy Vijay

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं. जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इतना ही नहीं उनके सीएम बनने के बाद तमाम फिल्मी कलाकारों ने उन्हें बधाई दी है और बेहतर काम की उम्मीद की है. हालांकि सुपरस्टार रजनीकांत लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. कुछ लोगों ने ये तक कह दिया है कि एक्टर विजय से जलते हैं. जिस पर अब खुद रजनीकांत ने रिएक्ट किया है.

क्या रजनीकांत को है विजय से जलन? एक्टर ने दी सफाई

दरअसल, रजनीकांत ने 17 मई को अपने चेन्नई वाले घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी. जहां वह उन्होंने अपने खिलाफ चल रही अफवाहों को लेकर रिएक्ट किया. जिसमें कहा जा रहा था कि सुपरस्टार को विजय से जलन है. एक्टर ने इसपर कहा, ” अगर मैं इन अफवाहों पर कोई जवाब नहीं देता, तो लोग इन्हें ही सच मान लेंगे. चुनाव के नतीजे आने के बाद मैं एमके स्टालिन (तमिलनाडु के एक्स सीएम) से मिलने गया था, जिसको लेकर लोगों ने काफी आलोचना की. हमारी दोस्ती पॉलिटिक्स से ऊपर है. मुझे इस बात का बहुत दुख हुआ कि स्टालिन कुलाथुर चुनाव हार गए.”

---विज्ञापन---

विजय के मुख्यमंत्री बनने पर कही ये बात

एक्टर ने आगे कहा, ” सोशल मीडिया पर ये अफवाहें फैलने लगी कि मैंने कहा है कि विजय को मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए या फिर मैं दो पार्टियों को आपस में मिलाने की कोशिश कर रहा हूं. कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि मैंने एयरपोर्ट पर उन्हें बधाई नहीं दी, जबकि ऐसा नहीं है. मैं उन्हें एक्स पर पहले ही बधाई दे दी थी. रजनी कोई घटिया निचले दर्जे का इंसान नहीं है, जो किसी भी बात पर बेवजह कमेंट करें. जब मुझे पता चला कि विजय सीएम बन गए हैं, तो मुझे बहुत हैरान हुई. मुख्यमंत्री बनते ही मैंने उन्हें बधाई दी. मैं तो राजनीति में हूं ही नहीं, तो फिर मैं विजय से क्यों जलूंगा? हां अगर कमल हासन मुख्यमंत्री बनते, तो शायद मुझे थोड़ी जलन हो सकती थी.” कमल को लेकर बात उन्होंने मुस्कुराते हुए मजाक में कही.

रजनीकांत ने की विजय की तारीफ

एक्टर ने आखिर में कहा, ” विजय और मेरे बीच 25 साल का फासला है. अगर हम दोनों आपस में मुकाबला करेंगे, तो ये अच्छा नहीं लगेगा. 52 साल की उम्र में उन्होंने एमजी रामचंद्रन और जूनियर एनटीआर से ज्यादा हासिल किया है. उन्होंने केंद्र में बीजेपी और राज्य की बाकी दो पार्टियों का सामना किया, उन्हें हराया. मैं खुद हैरान था, कोई जलन नहीं है. विजय से बहुत उम्मीदें है और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं.”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Josh Duhamel और Audra Mari दूसरी बार बने पेरेंट्स, किया नन्ही परी का स्वागत, पोस्ट शेयर कर दिखाई पहली झलक

First published on: May 17, 2026 03:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola