TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

पुनीत राजकुमार होंगे मणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित, सीएम बोम्मई का ऐलान

Puneeth Rajkumar: कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) इस दुनिया में नहीं है लेकिन फैंस पुनीत को उनकी फिल्मों के जरिए हमेशा याद करते रहते हैं। वहीं अब कर्नाटक सरकार दिवंगत एक्टर पुनीत को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इस बात का एलान मुख्यमंत्री ‘बसवराज बोम्मई’ (Basavaraj Bommai) ने किया है जिसे सुनकर […]

Puneeth Rajkumar: कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) इस दुनिया में नहीं है लेकिन फैंस पुनीत को उनकी फिल्मों के जरिए हमेशा याद करते रहते हैं। वहीं अब कर्नाटक सरकार दिवंगत एक्टर पुनीत को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इस बात का एलान मुख्यमंत्री 'बसवराज बोम्मई' (Basavaraj Bommai) ने किया है जिसे सुनकर फैंस में खुशी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री 'बसवराज बोम्मई' ने ऐलान करते हुए कहा कि, 'इस साल राज्य स्थापना दिवस पर दिवंगत कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा।' लालबाग ग्लास हाउस में स्वतंत्रता दिवस फ्लावर शो का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमने 1 नवंबर को कन्नड़ फिल्म स्टार डॉ पुनीत राजकुमार को 'कर्नाटक रत्न' पुरस्कार देने का फैसला किया है।' पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारी के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।' आगे कहा कि, 'डॉ राजकुमार के परिवार के लोगों को भी समिति के सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा। हम सब मिलकर पुनीत को मरणोपरांत पुरस्कार बेहद ही सम्मानजनक तरीके से प्रदान करेंगे।'  दिवंगत अभिनेता पुनित राजकुमार राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार के दसवें प्राप्तकर्ता बन गए हैं। इससे पहले साल 2009 में समाज सेवा के लिए डॉ वीरेंद्र हेगड़े को सम्मानित किया गया था। खास बात ये पुनीत के पिता राजकुमार साल 1992 में कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए थे उनके साथ कवि कुवेम्पु को भी सम्मानित किया गया था। वो कर्नाटक रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले लोगों में शामिल हैं। बता दें, पुनीत राजकुमार ने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन ने फैंस को बड़ा झटका लगा था और उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। भले ही वो आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा ही हमारे साथ रहेगी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.