Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

‘बाहुबली’ के बाद फिर से एक साथ दिखेंगे प्रभास-अनुष्का शेट्टी!, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

Prabhas And Anushka Shetty: प्रभास (Prabhas) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। इन दोनों स्टार्स ने मिलकर एक साथ कई फिल्में की है। वहीं फैंस भी अक्सर इन दोनों कलाकारों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। कई बार प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिलेशनशिप […]

Prabhas And Anushka Shetty: प्रभास (Prabhas) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। इन दोनों स्टार्स ने मिलकर एक साथ कई फिल्में की है। वहीं फैंस भी अक्सर इन दोनों कलाकारों को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। कई बार प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर भी काफी खबरें आई हैं। वो बात अलग है कि इन दोनों की ओर से इस बात पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन इसी बीच अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि प्रभास और अनुष्का एक बार फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं।

प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने ‘बिल्ला’, ‘मिर्ची’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। लेकिन काफी समय से ये जोड़ी फिल्मी पर्दे से दूर थी। बताते चलें कि प्रभास तो आने वाले समय के लिए कुछ फिल्मों पर काम कर रहे हैं। लेकिन अनुष्का शेट्टी अपने वजन की वजह से कई समस्याओं से जूझ रही हैं, इसी वजह से वो फिल्मों पर काम नहीं कर पा रही हैं।

 

और पढ़िए – लाइगर का गाना ‘अकड़ी-पकड़ी’ रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा विजय-अन्नया का डांस

 

हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि अनुष्का शेट्टी ने डायरेक्टर मारुती को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। आपको बात दें कि मारुती जल्द ही एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें वो प्रभास के साथ काम करते नजर आएंगे। हालांकि, अब तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन एक सोर्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म की घोषणा इस साल दशहरा पर कर सकते हैं। ऐसे में इस खबर के सामने आते ही अनुष्का और प्रभास के फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।

 

और पढ़िए – एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने बढ़ाई फीस, फिल्म ‘कोबारा’ के लिए मांगे इतने करोड़

 

सोर्स ने बताया है कि फिल्म में तीन एक्ट्रेसेस लीड रोल में नजर आएंगी। अनुष्का शेट्टी के अलावा अभी बाकी की दो एक्ट्रेसेस के नामों का ऐलान होना बाकी है। फिल्म को कॉमिक एंटरटेनर बताया जा रहा है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर डीवीवी दनय्या प्रोड्यूस करेंगे। इसी के साथ पता चला है कि मेकर्स के प्लान के मुताबिक ये फिल्म दो या तीन शेड्यूल में पूरी की जाएगी। वहीं फिल्म को लेकर बाकी की जानकारी भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

 

यहाँ पढ़िएटॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 01, 2022 07:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.