Wednesday, 17 April, 2024

---विज्ञापन---

Pooja Hegde B’day: ऐसे हुई पूजा हेगड़े की सिनेमा में एंट्री, अल्लू अर्जुन से लेकर ऋतिक रोशन तक इन स्टार्स संग किया काम

Pooja Hegde B’day: पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) का नाम इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। वो साउथ सिनेमा की हाई पेड एक्ट्रेस हैं। पूजा हेगड़े वहीं पूजा हेगड़े की खूबसूरती फैंस को उनका दीवाना बनाती हैं। पूजा हेगड़े हर लुक में कमाल की लगती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज से सोशल मीडिया […]

Pooja Hegde
Pooja Hegde

Pooja Hegde B’day: पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) का नाम इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। वो साउथ सिनेमा की हाई पेड एक्ट्रेस हैं। पूजा हेगड़े वहीं पूजा हेगड़े की खूबसूरती फैंस को उनका दीवाना बनाती हैं। पूजा हेगड़े हर लुक में कमाल की लगती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज से सोशल मीडिया का बज हाई कर देती हैं। वहीं आज वो अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।

Pooja Hegde's bitter experience with an airline staffer leaves her shocked | Filmfare.com

फिल्मों से पहले किए ये खिताब अपने नाम

पूजा हेगड़े का जन्म 13 अक्टूबर 1990 को मुंबई में हुआ लेकिन उनका परिवार कर्नाटक के उडुपी जिले का रहना वाला हैं इसलिए वो वहां से भी ताल्लुख रखती हैं। पूजा हेगड़े को हमेशा से ही मॉडलिंग का शोक था और वो एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी इसलिए वो अनपे कॉलेज टाइम से ही फैशन शोज में हिस्सा लेते रही हैं। पूजा हेगड़े ने साल 2009 में मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया लेकिन वो एलिमिनेट हो गई, इसके बाद उन्होंने साल 2010 में फिर हिस्सा लिया औप सेकेंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद पूजा हेगड़े ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

यहाँ पढ़िए Photo: केजीएफ स्टार यश की वर्ल्ड के नंबर-1 रेसर लुइस हैमिल्टन से मुलाकात, दिखा रॉकी भाई का जलवा

Pooja Hegde In Beautiful Sarees

पहली बार इस फिल्म में आई नजर

पूजा हेगड़े साल 2012 में पहली बार फिल्म ‘मूगामूडी’ में नजर आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की। इस फिल्म के बाद वो नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ दिखीं। इसके बाद उन्होंने सिनेमा में अपनी एक पहचान बना ली और फिर कई बेहतरीन फिल्में देकर खुद को एक मुकाम पर पहुंचाया। इस फिल्म के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। पूजा हेगड़े फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में नजर आई थी जिसमें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अहम रोल में नजर आए थे लेकिन फिल्म में उन्हें पसंद नहीं किया गया।

Cooking Up a Storm with Pooja Hegde: The Radhe Shyam actress spills the beans on the weirdest food she has ever eaten and more!

इन स्टार्स संग पर्दे पर किया काम

पूजा हेगड़े को ‘राधे श्याम में’ नजर आई थी जिसमें प्रभास (Prabhas) के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया गया लेकिन पूजा और प्रभास की जोड़ी काफी चर्चाओं में आई। इसी के साथ पूजा हेगड़े साउथ सिनेमा के सितारे अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) संग भी काम कर चुकी हैं जिनकी जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया जााता है। इसी के साथ वो मेगा पावर स्टार राम चरण (Ram Charan) के साथ भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

यहाँ पढ़िए Rashmika Mandanna Photo: मालदीव के बीच पर रश्मिका मंदाना का कूल लुक, देखें वेकेशन की तस्वीरें

Pooja Hegde to soon join Vijay Deverakonda for 'Jana Gana Mana' shoot

सलमान खान संग करेंगी स्क्रीन शेयर

पूजा हेगड़े जल्द सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि वो ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में नजर आ सकती है। और उम्मीद है कि इस फिल्म से उन्हें हिंदी सिनेमा में पसंद किया जाएगा। पूजा हेगड़े अपनी फिटनेस और मुस्कुराहट को लेकर भी छाई रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। एक्ट्रेस हर लुक में कहर बरपाती हैं और यही वजह है को आज बड़ी स्टार हैं।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Oct 13, 2022 09:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.