Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Photo: बहन निशा ने दिखाई काजल अग्रवाल के बेटे की झलक, क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

Kajal Aggarwal Son’s photo: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अभी कुछ समय पहले ही मां बनी थी। अब वो अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। मगर जब से वो मां बनी हैं, तभी से फैंस के दिलों में उनके बेटे नील की झलक देखने के लिए एक्साइटमेंट हैं। अब हाल ही में काजल की […]

Kajal Aggarwal Son’s photo: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अभी कुछ समय पहले ही मां बनी थी। अब वो अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। मगर जब से वो मां बनी हैं, तभी से फैंस के दिलों में उनके बेटे नील की झलक देखने के लिए एक्साइटमेंट हैं। अब हाल ही में काजल की बहन ने अपने इंस्टा हैंडल से उनके बेटे नील की एक प्यारी सी फोटो स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वो नन्हें राजकुमार को सुलाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में काजल के बेटे नील का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

फैंस को बता दें कि शेयर की गई तस्वीर में निशा अग्रवाल बेबी नील को गोद में संभाले हुए दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अदाकारा निशा अग्रवाल ने कैप्शन देकर लिखा, ‘सुकुन..काजल अग्रवाल, जल्दी मेरे खुशी के बंडल को मुझे दे दो’। इस तस्वीर पर खुद अदाकारा काजल अग्रवाल ने रिएक्ट करते हुए प्यार वाली इमोजी शेयर की है। इससे पहले काजल ने मदर्स डे के दिन अपने बेटे नील की पहली झलक फैंस को दिखाई थी। हालांकि, उस तस्वीर में उनके बेटे नील का चेहरा नहीं नजर आया। बावजूद इसके ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रही।

 

और पढ़िएPHotos: साउथ एक्ट्रेस मैथिली ने पति से तंग आकर उठाया दर्दनाक कदम, पुलिस ने बचाई जान

और पढ़िएCode M Season 2 Trailer: जेनिफर विंगेट फिर करेंगी दुश्मनों पर वार, इस दिन से शुरू होगी स्ट्रीमिंग

 

जानकारी के लिए बता दें कि अदाकारा ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए हुई है। वो अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त परिवार और बेबी नील को दे रही हैं। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने इसी साल अप्रैल महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अदाकारा काजल अग्रवाल जल्दी ही फिल्म उमा में नजर आने वाली हैं। मगर अभी काजल अग्रवाल फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लिए हुई हैं। प्रेग्नेंसी की वजह से अदाकारा की नागार्जुन स्टारर फिल्म ‘द घोस्ट’ से छुट्टी हो चुकी है। इसके अलावा भी उनके हाथ इक्का-दुक्का फिल्में थी, जिनमें से अदाकारा को रिप्लेस कर दिया गया है।

 

यहाँ पढ़िए टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 31, 2022 08:19 PM