Pawan Kalyan New Movie: साउथ अभिनेता पवन कल्याण के फैंस के लिए साल 2026 की शुरुआत बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है. लंबे समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि डिप्टी सीएम बनने के बाद शायद पवन कल्याण फिल्मों की दुनिया को अलविदा कह देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. 1 जनवरी 2026 को इस तरह की अफवाहों पर विराम लग गया है. दरअसल मेकर्स ने पवन कल्याण के साथ नई फिल्म की शुरुआत के बारे में बताया है. जहां इस खबर से पवन कल्याण के फैंस काफ खुश हैं, क्योंकि वो अपने पसंदीदा एक्टर को फिर से पर्दे पर देखना चाहते थे.

सालों पुराना सपना हुआ सच

पवन कल्याण की नई फिल्म निर्माता राम तल्लूरी का एक 'ड्रीम प्रोजेक्ट' है. डायरेक्टर ने नए साल के मौके पर 1 जनवरी 2026 को इस बात की जानकारी देते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि निर्देशक सुरेंद्र रेड्डी और लेखक वक्कंथम वामसी के साथ पवन कल्याण की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ आने वाली है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, मेरा सपना जैथरा रामा मूवीज (Jaithra Rama Movies ) के बैनर तले प्रोडक्शन नंबर 1 के रूप में साकार हो रहा है. हमारे प्रिय पावर स्टार (पीएसपीके) द्वारा प्रेम और आशीर्वाद से इसका नामकरण किया गया है. सुरेंद्र रेड्डी और वक्कंथम वामसी के साथ मिलकर काम कर रहा हूं. सदा आभारी. सदा गौरवान्वित. यह ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू होने वाला है."

---विज्ञापन---

वक्कंथम ने भी किया पोस्ट

स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर वक्कंथम वामसी ने भी पवन कल्याण की नई फिल्म को लेकर खुशी जताई है. उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "यह सिर्फ हैप्पी न्यू ईयर ही नहीं है, बल्कि सबसे खुशहाल नया साल है. एकमात्र पवन कल्याण के साथ इस ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं."

---विज्ञापन---

शानदार रहा है पिछला साल

साल 2025 पवन कल्याण के लिए फिल्मों को लेकर भी काफी सफल रहा. उनकी फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' जुलाई में रिलीज हुई थी और उसके बाद सितंबर 2025 में आई 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. इसके अलावा उनकी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी इस साल रिलीज होने वाली है.