Nora Fatehi को मिली साउथ की फिल्म, अब ठुमकों के साथ दिखाएंगी एक्टिंग का हुनर
Nora Fatehi: एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने हुनर के दम पर बॉलीवुड में सफलता पाई है। नोरा को उनके डांस के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार फैंस उन्हें ठुमकों के साथ एक्टिंग करते हुए भी देखने वाले हैं।
दरअसल उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी है कि, नोरा जल्द ही साउथ के एक्टर वरुण तेज (varun tej) के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी।
फिल्म में नोरा का होगा अहम रोल (Nora Fatehi)
खबरों की मानें तो नोरा फतेही करुणा कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म में वरुण तेज के साथ काम करने वाली हैं। फिल्म में वो डांस के साथ एक्टिंग का हुनर भी दिखाने वाली हैं। इस बात को सुनकर फैंस की बेसब्री बढ़ गई है हालांकि अभी फिल्म का टाइटल तय नहीं है ऐसे में फिलहाल इसे 'वीटी 14' कहा जा रहा है।
वरुण तेज वर्क फ्रंट
बात वरुण तेज के काम की करें तो वो 'वीटी 14' के अलावा एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गांडीवधारी अर्जुन' में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया।इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में वो गांडीवधारी अर्जुन के रोल में नजर आएंगे।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''यहां #गांडीवधारीअर्जुन का टीज़र है। आशा है आपको यह पसंद आएगा!” जैसे ही टीज़र लॉन्च हुआ, अभिनेता के प्रशंसकों ने टिप्पणी अनुभाग में बाढ़ ला दी।
नोरा फतेही (Nora Fatehi)
बताते चलें कि, नोरा मूल रूप से कनाडाई मूल की मॉडल, डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस हैं। नोरा हिंदी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पता हो कि एक्ट्रेस ने फिल्म 'रोअर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन्स' (2014) के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया।
वह बिग बॉस के सीजन 9 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा वह 'झलक दिखला जा' में भी अपनी झलक दिखा चुकी हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.