Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

शादी के बाद नयनतारा ने शुरू की शूटिंग, मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

Nayanthara Spotted: नयनतारा ने हाल ही विग्नेश शिवन से शादी रचाई है जिनकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। तमिल सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन शादी के बाद हाल ही में अपने हनीमून के लिए थाइलैंड गए थे लेकिन अब वो हनीमून ट्रिप पूरा कर भारत वापस लौट आईं है। हाल ही में […]

Nayanthara Spotted: नयनतारा ने हाल ही विग्नेश शिवन से शादी रचाई है जिनकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। तमिल सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन शादी के बाद हाल ही में अपने हनीमून के लिए थाइलैंड गए थे लेकिन अब वो हनीमून ट्रिप पूरा कर भारत वापस लौट आईं है। हाल ही में नयनतारा (Nayanthara Spotted Mumbai Airport) मुंबई पहुंची हैं जहां से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

 

और पढ़िए – RIP Poo Ramu: तमिल एक्टर पू रामू का 60 साल की उम्र में निधन

 

रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि वो शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग शुरु करने के लिए मुंबई पहुंची है। इस दौरान वो कार में बैठी हुई वजर आई। आप देख सकते हैं कि वो बिलकुल सिंपल लुक में नजर आ रही है और उनके आस-पास लोगों की भीड़ उमड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं वो काफी परेशान नजर आ रही है जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा हैं।

 

 

और पढ़िए – हनीमून ट्रिप से लौटीं नयनतारा, शुरू की फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग

 

हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ था जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। पोस्टर देखने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने का इंताजर कर रहे हैं। फिल्म ‘जवान’ की बात करें तो ये अगले साल 2 जून 2023 को थिएटर्स में दस्तक देगी जिसे एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी जिसके लिए शाहरुख-एटली ने दीपिका से मुलाकात कर उन्हें फिल्म में काम करने के लिए अप्रोच किया है।

वहीं नयनतारा की बात करें तो वो साउथ सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। वो शाहरुख खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी को देखना का फैंस को काफी दिनों से इंतजार है और अब देखना है कि दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस कितना पसंद करते है और उनकी ये फिल्म पर्दे पर कितना धमाल मचाती है।

 

 

यहाँ पढ़िए – टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 28, 2022 05:20 PM