Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Major Song Out: अदिवि शेष की मेजर का दिल छू लेने वाला गाना ‘जन गण मन’ रिलीज

Major Song Out: साउथ के जाने-माने एक्टर अदिवि शेष (Adivi Sesh) की फिल्म ‘मेजर (Major) का फैंस को काफी दिनों से इंतजार है। इस फिल्म को लेकर फैंस में हाई बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म का एक गाना ‘जन गण मन’ (Jana […]

Major Song Out: साउथ के जाने-माने एक्टर अदिवि शेष (Adivi Sesh) की फिल्म ‘मेजर (Major) का फैंस को काफी दिनों से इंतजार है। इस फिल्म को लेकर फैंस में हाई बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म का एक गाना ‘जन गण मन’ (Jana Gana Mana Song Release) रिलीज कर दिया गया है जो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। इस फिल्म का गाना लोगों के दिलों को छु रहा हैं।

गाने को तोजन टोबी ने गाया है और इसका संगीत श्रीचरण पकाला ने दिया है और इस गाने के बोल राजीव भारद्वाज ने लिखे हैं। ये गाना ऑपरेशन ब्लैक के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में आदिवासी शेष के जीवन को भी दर्शाता है। हाल हीं में अदिवि शेष मेजर के प्रमोशन के लिए अपनी को-स्टार्स सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के साथ वाइजैग पहुंचे थे जंहा उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

 

यहाँ पढ़िए –  Bigg Boss Telugu 6: ‘बिग बॉस 6’ तेलुगू में एक्स ससुर नागार्जुन को रिप्लेस करेंगी समांथा रुथ!

 

 

 

यहाँ पढ़िए –  आर.माधवन को जन्मदिन पर लगा झटका , कहा- ‘मेरा भाई चला गया’

 

इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि, सितारे ओपन जीप पर स्क्रीनिंग के लिए सड़कों पर निकले थे जहां लोग उनको देखकर जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगे। कोई झंडा लहरा रहा था तो कोई हूटिंग कर रहा था। ये नजारा देखने लायक था पहली बार ऐसा प्रमोशन हुआ है जहां पर ‘मेजर’ के निर्माताओं ने बाइल रैली का भी आजोयन किया था। इसी को लेकर अदिवि शेष ने कहा कि, वाइजैग की सड़कों पर जिस तरह से हमारा स्वागत किया गया उसे वो कभी नहीं भूला सकते।

फिल्म मेजर की बात करें तो, अदिवि शेष की फिल्म ‘मेजर’ 26/11 के हमले पर पर आधारित है जिसमें एक रियल लाइफ हीरो की कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया गया है। वहीं ये फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और अब देखना है कि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार करती है।

 

यहाँ पढ़िए टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jun 02, 2022 02:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.