TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Latest Look: रॉकिंग स्टार यश ने दिखाया दमदार स्टाइल, फैंस बोले-‘किंग’

Yash Post: रॉकिग स्टार यश (Yash) की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं, उनका स्वैग लोगों के सिर चढ़कर बोलता हैं। यश की फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। वहीं उनकी फिल्म केजीएफ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के बाद वो रातों-रात स्टार बन गए। यश सोशल मीडिया पर […]

Yash Post: रॉकिग स्टार यश (Yash) की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं, उनका स्वैग लोगों के सिर चढ़कर बोलता हैं। यश की फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। वहीं उनकी फिल्म केजीएफ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के बाद वो रातों-रात स्टार बन गए। यश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस संग शेयर करते रहते हैं। यहाँ पढ़िए - रश्मिका मंदाना का रेड टॉप दिखा हॉट लुक, स्माइल पर फिदा हुए फैंस

यश के लुक ने मचाया तहलका

हालही में यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो व्हाइट लुक में नजर आ रह हैं। इस लुक में एक्टर का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। फोटो ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया जिसपर फैंस दिल खोलकर रिएक्शन दे रहे हैं। इतना ही नहीं महज कुछ ही देर में इस फोटो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

फैंस ने यश को बताया 'किंग'

इतना ही नहीं फैंस ने यश के पोस्ट पर कमेंट की बौछार कर दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें 'King' बताया। इसी के साथ एक यूजर ने 'Rocky Bhai' लिखा। वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें 'Boss' कहा। इतना ही नहीं हजारों यूजर्स ने फायर वाली इमोजी बनाकर शेयर किया। आपको बता दें, यश का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोलता हैं और यही वजह है कि वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। यहाँ पढ़िए - गॉडफादर के गाने 'थार मार थक्कर मार' के प्रोमो का यूट्यूब पर धमाल, देखें वीडियो

इन फिल्मों में दिखेंगे रॉकिंग स्टार

आपको बता दें, यश जल्द ही केजीएफ चैप्टर-3 में भी नजर आएंगे जिसमें उनके किरदार को लेकर फैंस में बज बना हुआ है। इसी के साथ यश ‘बघीरा’ में नजर आएंगे जिसकी कहानी ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील ने लिखी है। इस फिल्म में वो एक सख्त पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे। इतना ही नहीं यश जल्द ही #Yash19 और #YashBoss फिल्म में भी नजर आ सकते हैं। वहीं अब फैस उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहाँ पढ़िए - टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें Click Here -  News 24 APP अभी download करें 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.