Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Kishore Twitter Account Suspended: ‘कांतारा’ फेम एक्टर किशोर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, भड़क उठे फैंस

Kishore Twitter Account Suspended: किशोर (Kishore) साल 2022 में रिलीज हुई दो सुपरहिट फिल्मों ‘कांतारा’ और ‘पोन्नियन सेलवन 1’ का हिस्सा रहे हैं। वहीं, एक्टर के फैंस ट्विटर के एक एक्शन पर भड़क उठे हैं। किशोर का ट्विटर अकाउंट नियमों के उल्लंघन के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, ये एक्शन किस ट्वीट को […]

Kishore Twitter Account Suspended: 'कांतारा' फेम एक्टर किशोर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, भड़क उठे फैंस
Kishore Twitter Account Suspended: 'कांतारा' फेम एक्टर किशोर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, भड़क उठे फैंस

Kishore Twitter Account Suspended: किशोर (Kishore) साल 2022 में रिलीज हुई दो सुपरहिट फिल्मों ‘कांतारा’ और ‘पोन्नियन सेलवन 1’ का हिस्सा रहे हैं। वहीं, एक्टर के फैंस ट्विटर के एक एक्शन पर भड़क उठे हैं। किशोर का ट्विटर अकाउंट नियमों के उल्लंघन के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, ये एक्शन किस ट्वीट को लेकर लिया गया है इसकी जानकारी ट्विटर की तरफ से नहीं दी गई है। ना ही किशोर की ओर से अबतक इसपर कोई रिएक्शन आया है।

किशोर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड 

किशोर के ट्विटर अकाउंट के सस्पेंड (Kishore Twitter Account Suspended) होने को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि ऐसा उनकी किसानों के लिए उठाई जाने वाली आवाज को लेकर किया गया है। एक्टर अक्सर सम-सामयिक मुद्दों पर किए गए अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में किशोर ने साउथ डीवा साईं पल्लवी के उस विवादित बयान का समर्थन किया था, जिसने देश में तहलका मचा दिया था।

और पढ़िएPonniyin Selvan 2 Teaser: ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का टीजर आउट, रिलीज डेट भी आई सामने

किशोर ने किया था साईं पल्लवी को सपोर्ट 

दरअसल, साईं पल्लवी ने कश्मीरी पंडितों की हत्याओं की तुलना मुसलमानों की हत्याओं से कर दी थी। इसी को लेकर साईं को जब खूब ट्रोल किया गया तो किशोर उनके सपोर्ट में आए। किशोर ने सवाल उठाते हुए पूछा था कि क्या फिल्मी हस्तियों के जरिए सामाजिक मुद्दों पर राय रखना गुनाह है। हालांकि, एक्टर के ट्विटर अकाउंट के सस्पेंड होने के पीछे की असली वजह क्या है। इसका खुलासा होना अभी बाकी है।

और पढ़िएBobby Deol: टॉलीवुड की इस फिल्म में नजर आएंगे बॉबी देओल, पवन कल्याण संग बनाई जोड़ी

Kishore का वर्कफ्रंट

किशोर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो जाने से फैंस खासा गुस्से में हैं। लोग ट्वीट कर एलन मस्क से इसके पीछे की वजह पूछ रहे हैं। बताते चलें कि किशोर वहीं हैं जिन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ में फॉरेस्ट ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। एक्टर का एक्शन और एक्टिंग दोनों को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा उन्हें मणिरत्नम की मूवी ‘पोन्नियन सेलवन 1’ में भी देखा जा चुका है।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Jan 03, 2023 12:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.