---विज्ञापन---

शादी के बंधन में बंधेंगी हंसिका मोटवानी, इस शख्स संग लेंगी सात फेरे

Hansika Motwani Marriage Update: साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का (Hansika Motwani) के आज लाखों दीवाने हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त हैं। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी छाई रहती हैं। वहीं अब उन्हें लेकर एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे। पता चला है […]

Hansika Motwani Marriage Update: साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का (Hansika Motwani) के आज लाखों दीवाने हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त हैं। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी छाई रहती हैं। वहीं अब उन्हें लेकर एक खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे। पता चला है कि, वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

EXCLUSIVE: I feel more content with the scripts I'm offered in South, says Hansika  Motwani | PINKVILLA

रिपोर्ट्स की मानें तो हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani Marriage) की शादी साउथ के एक जाने-माने पॉलिटिशियन के बेटे से होने वाली है। खबरों के मुताबिक साउथ के बड़े राजनेता का बेटा एक बिजनेसमैन है जिसके साथ वो सात फेरे लेंगी। ये भी खबर है कि, वो काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। हालांकि अभी तक हंसिका मोटकावी ने किसी भी तरह का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

Hansika Motwani Concert Tickets And Tour Dates - Platinumlist.net

इतना ही नहीं, हंसिका मोटवानी की सगाई की तारीख भी फिक्स हो चुकी है और अब वो जल्द ही फैंस को खुशखबरी सुना सकती है। हंसिका मोटवानी की बात करें तो उन्होंनें तेलुगू और तमिल फिल्मों में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और उन्होंने सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी काम किया है। इसी के साथ वो टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं।

Quiz: How well do you know Hansika Motwani? - Rediff.com movies

ये भी बता दें हंसिका मोटवानी इससे पहले तमिल स्टार सिंबू को भी डेट कर चुकी है और दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब हुई थी लेकिन बाद में किसी वजह से दोनों अलग हो गए। फिलहाल अब वो अपनी नए सफर की तरफ बढ़ रही हैं और दुल्हन बनने वाली हैं। इस खबर के बाद से फैंस में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही हैं। वहीं अब फैंस इस खुशबरी को सुनने का इंतजार कर रह हैं।

First published on: Aug 07, 2022 10:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.