---विज्ञापन---

Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी को ससुराई में आई चेन्नई की याद, फिर पति सोहेल ने किया ये

Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी ने बीते 4 दिसंबर को अपने प्यार सोहेल कथुरिया संग शादी की है। ग्रैंड वेडिंग के बाद एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि, शादी के बाद हंसिका को उनके होम-टाउन चेन्नई की बेहद याद आ रही है। इसी याद की बात उन्होंने पति से शेयर की […]

Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी को ससुराई में आई चेन्नई की याद, फिर पति सोहेल ने किया ये
Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी को ससुराई में आई चेन्नई की याद, फिर पति सोहेल ने किया ये

Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी ने बीते 4 दिसंबर को अपने प्यार सोहेल कथुरिया संग शादी की है। ग्रैंड वेडिंग के बाद एक्ट्रेस अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि, शादी के बाद हंसिका को उनके होम-टाउन चेन्नई की बेहद याद आ रही है। इसी याद की बात उन्होंने पति से शेयर की और उन्हें बदले में पति से जो तोहफा मिला उसे देख वो काफी ज्यादा खुश हो गईं। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी पोस्ट के जरिए साझा की है।

Hansika Motwani को आई चेन्नई की याद

हंसिका मोटवानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पति सोहेल कथुरिया की एक तस्वीर साझा की है। इस पिक्चर में सोहेल पारंपरिक साउथ इंडियन अटायर में नजर आ रहे हैं। पारंपरिक अंगवस्त्रम और मैचिंग वेष्टि के साथ व्हाइट शर्ट में सोहेल बेहद डैशिंग लग रहे हैं। ब्लैक सैंडल और मैचिंग गॉगल्स ने सोहेल के लुक पर चार चांद लगा दिए हैं। वहीं इस पिक्चर पर हंसिका ने नोट लिखते हुए बताया है कि कैसे वो चेन्नई को काफी याद कर रही थीं और उनके पति ने उन्हें चेन्नई वाली वाइब दी। हंसिका मोटवानी ने लिखा,’चेन्नई को इतना याद कर रही थी कि उन्होंने चेन्नई को मेरे घर लाने का फैसला किया।’

और पढ़िएKGF 3: यश के बर्थडे पर आएगी ‘केजीएफ 3’ से जुड़ी बड़ी अपडेट

Hansika Motwani

Hansika Motwani

कपल गोल दे रहे Hansika-Sohael

शादीशुदा होने के नाते एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी शादी के बाद सभी रस्मों को बखूबी निभा रही हैं। हंसिका ने शादी के बाद पहली रसोई में हलवा बनाया जिसे खाते ही पति ने उनपर खूब प्यार लुटाया। आपको बता दें, हंसिका और सोहेल ने जयपुर के ऐतिहासिक मुंडोता में शादी रचाई। इस दौरान सूफी नाइट का भी आयोजन किया गया जिसमें दोनों ने जमकर डांस किया था। वहीं इस शादी में रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

और पढ़िएVijay Rashmika Vacation: विजय-रश्मिका ने साथ में मनाया न्यू ईयर? तस्वीर से बड़ा दावा

कौन हैं Sohael Kathuriya?

हंसिका मोटवानी ने शादी के कुछ समय बाद अपने प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें साझा कीं जिन्हें फैंस के जरिए काफी पसंद किया गया। जानकारी के लिए ये भी बता दें कि सोहेल ने हंसिका को ‘एफिल टावर’ के सामने शादी के लिए प्रपोज किया और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। फिलहाल कपल मैरिड है और अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहा है। हंसिका मोटवानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस हैं जो हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं और सोहेल कथुरिया एक बिजनेसमैन हैं।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 22, 2022 03:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.