---विज्ञापन---

Hansika Motwani Pehli Rasoi: हंसिका मोटवानी ने ससुराल में बनाया हलवा, पति सोहेल ने लुटाया प्यार

Hansika Motwani Pehli Rasoi: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने 4 दिसंबर को सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) संग शादी रचाई। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया  की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थी। वहीं अब शादी के बाद हंसिका ने पहली रसोई बनाई। आपको बता दें, हंसिका मोटवानी ने शादी के बाद पहली रसोई […]

Hansika Motwani Pehli Rasoi
Hansika Motwani Pehli Rasoi

Hansika Motwani Pehli Rasoi: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने 4 दिसंबर को सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) संग शादी रचाई। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया  की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थी। वहीं अब शादी के बाद हंसिका ने पहली रसोई बनाई। आपको बता दें, हंसिका मोटवानी ने शादी के बाद पहली रसोई में हलवा बनाया। इस रस्म को निभाते हुए एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर छा रही हैं।

हंसिका ने बनाया हलवा

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने शादी के बाद पहली रसोई में हलवा बनाया जिसे खाते ही पति ने उनपर खूब प्यार लुटाया। दरअसल, सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि हंसिका सूट में नजर आ रही हैं और वो हलवा परोस रही हैं। हंसिको मोटवानी के  चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए पति सोशल ने एक स्पेशल कैप्शन भी लिखा।

और पढ़िएVideo: हंसिका मोटवानी शादी के बाद एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, पति का हाथ थाम दिए पोज

पति सोहेल ने लुटाया प्यार

सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) ने पत्नी हंसिका मोटवानी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में पहली रसोई लिखा। इसी के साथ दिल वाला इमोजी बनाया। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छा रहा है जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फोटो को देखकर फैंस हंसिका पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें, दोनों ने एक-दूसरे को जयपुर के ऐतिहासिक मुंडोता में शादी रचाई। इस दौरान सूफी नाइट का भी आयोजन किया गया जिसमें दोनों ने जमकर डांस किया था। वहीं इस शादी में रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे और शादी की सभी रस्में हंसिका-सोहेल ने निभाई थी।

और पढ़िएYash 6th Wedding Anniversary: सुपरस्टार यश और राधिका की शादी के 6 साल पूरे, पत्नी ने यूं लुटाया प्यार

बिजनेसमैन हैं सोहेल कथुरिया

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) को लेकर खबर है कि दोनों काफी सालों से एक-दूसरे को जानते थे। फिर एक दिन सोहेल ने हंसिका को ‘एफिल टावर’ के सामने शादी के लिए प्रपोज किया और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें, हंसिका मोटवानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस हैं जो हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं और सोहेल कथुरिया एक बिजनेसमैन हैं।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 09, 2022 08:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.