TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Hansika Motwani Bachelorette Party: हंसिका मोटवानी ने रखी बैचलरेट पार्टी, गर्ल गैंग संग जमकर किया डांस

Hansika Motwani Bachelorette Party: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) बॉयफ्रेंड ‘सोहेल कथुरिया’ (Sohail Kathuria) संग 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस शादो को देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शादी से पहले हंसिका मोटवानी ने एक पार्टी रखी जिसमें वो अपने दोस्तों संग पार्टी करती […]

Hansika Motwani Bachelorette Party
Hansika Motwani Bachelorette Party: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) बॉयफ्रेंड ‘सोहेल कथुरिया’ (Sohail Kathuria) संग 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस शादो को देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शादी से पहले हंसिका मोटवानी ने एक पार्टी रखी जिसमें वो अपने दोस्तों संग पार्टी करती हुई नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखिए वीडियो। और पढ़िएRishab Shetty Statement In Bollywood: हिंदी सिनेमा में काम करने पर कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने कही ये बड़ी बात

हंसिका ने जमकर की मस्ती

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनकी शर्ट पर ब्राइड लिखा है और वो अपनी गर्ल गैंग के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं सभी के आउटफिट पर उनके नाम लिखे हैं और सभी दोस्त हंसिका मोटवानी के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेस्ट बैचलरेट पार्टी।' इसी के साथ दिल वाले इमोजी बनाए।

हंसिका ने जमकर किया डांस

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने पार्टी के साथ-साथ अपनी दोस्तों संग जमकर एन्जॉय किया और घूमने भी गई। इस वीडियो को देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। महज कुछ ही देर में हंसिका मोटवानी के वीडियो को लाखों लाइक मिल चुके हैं। हर कोई अब हंसिका को दुल्हन बनते हुए देखने का इंतजार कर रहा है। हंसिका मोटवानी को बॉयफ्रेंड ‘सोहेल कथुरिया’ ने एफिल टॉवर के सामने घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था। और पढ़िएRam Charan Look: मेगा पावर स्टार राम चरण ने दिखाया स्वैग, स्टाइल देख फैंस बोले-‘हैंडसम हंक’

जानें कहां होगी शादी

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) को हाल ही में  ‘माता की चौकी’ की लिए मुंबई में देखा गया था। इस दौरान वो इंडियन लुक में नजर आई थी। बता दें, हंसिका मोटवानी की शादी राजस्थान के जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में होगी। शादी में कपल के परिवार के साथ-साथ करीबी दोस्त और सिनेमा जगत के कई सितारे शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हंसिका मोटवानी के बॉयफ्रेंड और होने वाले पति ‘सोहेल कथुरिया’ एक बिजनेसमैन हैं।   यहाँ पढ़िए - टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.