TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी ने शादी से पहले लिया सूफी नाइट का मजा, सोहेल संग ली ग्रैंड एंट्री

Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर 2022, रविवार को अपने प्यार सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बीते दिन एक्ट्रेस की मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हुई थीं। और अब वेडिंग से पहले हंसिका को सूफी नाइट का लुत्फ उठाते देखा गया है। इस सूफी नाइट […]

Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी ने शादी से पहले लिया सूफी नाइट का मजा, सोहेल संग ली ग्रैंड एंट्री
Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर 2022, रविवार को अपने प्यार सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बीते दिन एक्ट्रेस की मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हुई थीं। और अब वेडिंग से पहले हंसिका को सूफी नाइट का लुत्फ उठाते देखा गया है। इस सूफी नाइट से हंसिका की बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट जगत में आते ही छा गए हैं।

Hansika Motwani का सूफी नाइट लुक

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की मेहंदी सेरेमनी 2 दिसंबर को पूरी हुई। इसके बाद वो सूफी नाइट में होने वाले पति सोहेल कथूरिया के साथ ग्रैंड एंट्री लेती नजर आई हैं। क्लिप में एक्ट्रेस को शिमरी लहंगा पहन बेगम साहिबा अवतार में देखा जा सकता है। हंसिका इस लुक में बेहद हसीन लग रही हैं। वहीं सोहेल भी नवाबी कुर्ते-पायजामे में खूब जंचे हैं। एंट्री लेते वक्त कपल अपने दोस्तों को देख उनके कैमरों के लिए स्माइल करते नजर आ रहे हैं। और पढ़िएHansika Motwani Wedding: सूफी नाइट में सोहेल कथुरिया संग जमकर थिरकीं हंसिका मोटवानी, देखें

ग्रैंड एंट्री लेता नजर आया कपल

वीडियो के बैकग्राउंड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का गाना 'केसरिया' सुनने को मिल रहा है। इस गाने ने कपल की इस क्लिप को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना दिया है। वहीं वीडियो में हंसिका की खूबसूरती देख फैंस फिदा हो गए हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में जोड़े को उनकी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। और पढ़िएHansika Motwani Mehandi Ceremony: हंसिका मोटवानी के हाथ में लगी सोहेल कथुरिया के नाम की मेहंदी

4 दिसंबर को यहां होगी शादी 

बताते चलें कि हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर को जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले में बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया संग सात फेरे लेंगी। इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों के दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। 2 दिसंबर को मेहंदी की रस्म के बाद सूफी नाइट का आयोजन किया गया था। वहीं 3 दिसंबर को संगीत सेरेमनी रखी गई है। 4 को फाइनली दोनों शादी कर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। आप इस ग्रैंड वेडिंग को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। शादी के बाद कपल की तरह से पोलो मैच और कसीनो पार्टी रखने की जानकारी मिली है। यहाँ पढ़िए - टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.