Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Hansika Motwani Wedding: सूफी नाइट में सोहेल कथुरिया संग जमकर थिरकीं हंसिका मोटवानी, देखें

Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) आज यानी की 4 दिसंबर को बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) संग शादी के बंधने में बंधने वाली हैं। हर किसी की नजर हंसिका मोटवानी की शादी पर है। लगातार उनकी शादी की रस्मों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं शादी से पहले सूफी नाइट में हंसिका […]

Hansika Motwani Wedding
Hansika Motwani Wedding

Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) आज यानी की 4 दिसंबर को बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) संग शादी के बंधने में बंधने वाली हैं। हर किसी की नजर हंसिका मोटवानी की शादी पर है। लगातार उनकी शादी की रस्मों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं शादी से पहले सूफी नाइट में हंसिका मोटवानी होने वाले पति सोहेल कथुरिया संग जमकर थिरकती हुई नजर आई। आप भी देखिए शानदार वीडियो।

और पढ़िएHansika Motwani: हंसिका मोटवानी ने शादी से पहले लिया सूफी नाइट का मजा, सोहेल संग ली ग्रैंड एंट्री

सोहेल संग लगाए ठुमके 

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हंसिका मोटवानी होने वाले पति सोहेल कथुरिया संग जमकर डांस कर रही हैं और उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आ रहा हैं और उनकी खुशी सबकुछ बयां कर रही हैं। वहीं बैकग्राउंड में तमिल फिल्म का एक गाना बज रहा है जिसपर दोनों थिरक रहे हैं।  आप देख सकते हैं कि वो अपनी शादी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। वहीं इस दौरान दोनों ने शानदार अंजाज में एंट्री भी की जिसमें दोनों पोज देते हुए नजर आए।

और पढ़िएHansika Motwani Mehandi Ceremony: हंसिका मोटवानी के हाथ में लगी सोहेल कथुरिया के नाम की मेहंदी

लहंगे में बरपाया कहर 

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) के आउटफिट की बात करें तो दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना है। हंसिका मोटवानी शिमरी गोल्डन लहंगे में नजर आई, वहीं दूसरी तरफ सोहेल भी नवाबी अंदाज में जचे। दोनों को अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें, इससे पहले उनकी मेहंदी की रस्में और संगीत की रस्में हुई थी जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई थी।

और पढ़िए

इस महल में हो रही शाही शादी 

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria)  जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी रचाएंगी। आपको बता दें, ये महल 450 साल पुराना है। कहा जा रहा है कि, हंसिका और सोहेल की शादी में रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इतना ही नहीं हंसिका मोटवानी और सोहेल की शादी को ओटीटी प्लेटफॉर्म के ‘डिज्नी+हॉटस्टार पर भी दिखाया जाएगा। वहीं अब फैंस दोनों की शादी की तस्वीर देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 04, 2022 09:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.