TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Hansika Motwani Wedding: एक दूजे के हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया, देखें वीडियो

Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) कल यानी की 4 दिसंबर को दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे को ऐतिहासिक मुंडोता फोर्ट में वरमाला पहनाई, और अब शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छा रहे हैं जिसे देखकर फैंस और सिनेमा […]

Hansika Motwani Wedding
Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) कल यानी की 4 दिसंबर को दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे को ऐतिहासिक मुंडोता फोर्ट में वरमाला पहनाई, और अब शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छा रहे हैं जिसे देखकर फैंस और सिनेमा जगत के सितारें उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। देखिए शादी की तस्वीरें और वीडियोज।

लाल जोड़ा पहन दुल्हन बनीं हंसिका

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हंसिका मोटवानी ने रेड कलर का लहंगा पहना हैं। लाल लहंगे में हंसिका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इतना ही नहीं हंसका के कलीरे खास थे, जिन्होंने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए। वहीं अगर दुल्हे राजा सोहेल कथुरिया की बात करें तो वे शेरवानी में खूब जचे।

दुल्हन की शानदार एंट्री

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो चल कर आ रही हैं और सभी की निगाहें उन्ही पर टिकी हुई हैं। हंसिका ने रेड लहंगे के साथ हैवी जूलरी पहनी।

निभाई ये रस्में

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) ने शादी की सभी रस्में निभाई। आपको बता दें, शादी की रस्में मुंबई में माता की चौकी के बाद से शुरू हो गई थी, इसके बाद कपल ने सूफी  नाइट, मेहंदी, हल्दी, संगीत में जमकर डांस किया, जिसके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर छा गए थे। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की शादी में उनके रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। और पढ़िएPhotos: यश और राधिका ने धूमधाम से मनाया बेटी आयरा का बर्थडे, फैंस ने लुटाया प्यार

सोहेल ने मांग में भरा सिंदूर

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा रही है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि सोहेल, हंसिका की मांग में सिंदूर भर रहे हैं और कपल के चेहरे पर प्यार को पाने की खुशी देखने को मिल रही हैं।

शादी में जमकर की मस्ती

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) को आप इस फोटो में देख सकते हैं कि वो अपने भाईयों-बहनों और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं और इस दौरान वो खूब मस्ती कर रही हैं। और पढ़िएHansika Motwani Wedding: सूफी नाइट में सोहेल कथुरिया संग जमकर थिरकीं हंसिका मोटवानी, देखें

सूफी नाइट में जमकर किया डांस

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) ने शादी से पहले सूफी नाइट रखी जिसमें दोनों ने जमकर डांस किया। दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना है। हंसिका मोटवानी शिमरी गोल्डन लहंगे में नजर आई, वहीं दूसरी तरफ सोहेल भी नवाबी अंदाज में दिखे। सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) ने हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) को 'एफिल टावर' के सामने शादी के लिए प्रपोज किया था और अब दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। यहाँ पढ़िए - टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.