TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Filmfare Award South 2022: अल्लू अर्जुन समेत सूर्या का रहा दबदबा, इन सितारों ने भी जीते अवॉर्ड

Filmfare Award South 2022: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए 9 अक्टूबर का दिन काफी दिलचस्प और यादगार रहा। बीती रात बेंगलुरू में 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ 2022 का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में तेलुगु से लेकर तमिल सितारों तक की धूम देखने को मिली। अवॉर्ड नाइट में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जगत […]

Filmfare Award South 2022: अल्लू अर्जुन समेत सूर्या का रहा दबदबा, इन सितारों ने भी जीते अवॉर्ड
Filmfare Award South 2022: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए 9 अक्टूबर का दिन काफी दिलचस्प और यादगार रहा। बीती रात बेंगलुरू में 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ 2022 का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में तेलुगु से लेकर तमिल सितारों तक की धूम देखने को मिली। अवॉर्ड नाइट में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जगत के सेलेब्स को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया। 67वां फिल्मफेयर अवॉर्ड सूर्या, अल्लू अर्जुन और सई पल्लवी जैसे सितारों की झोली में आ गिरा। आइए बताते हैं कि ये सम्मान और किन-किन सितारों को दिया गया है-

तेलुगु में इन सितारों को मिला 67वां फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ 2022

बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल)- अल्लू अर्जुन (पुष्पा: द राइज) बेस्ट एक्टर लीडिंग (फीमेल)- सई पल्लवी (लवस्टोरी) बेस्ट फिल्म- पुष्पा: द राइज बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- सिड श्रीराम 'श्रीवल्ली' (पुष्पा: द राइज) बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- इंद्रावति चौहान 'ऊ अंतावा' (पुष्पा: द राइज) बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- शेखर मास्टर (अला वैकुंठपुरमलो) बेस्ट डेब्यू मेल- पंजा वैष्णव (उप्पेना) बेस्ट डेब्यू फीमेल- कीर्ति शेट्टी (उप्पेना) लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- अल्लू अरविंद बेस्ट डायरेक्टर- सुकुमार बंदरेड्डी (पुष्पा: द राइज) बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल)- मुरली शर्मा (अला वैकुंठपुरमलो) बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- तबु (अला वैकुंठपुरमलो) बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- नानी (श्याम सिंघा रॉय) यहाँ पढ़िए - Rashmika Mandanna Photos: रश्मिका मंदाना ने हैट पहनकर दिए पोज, श्रीवल्ली के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

तमिल बीट में इन सितारों को किया गया सम्मानित

बेस्ट फिल्म- जय भीम बेस्ट डायरेक्टर- सुधा कोंगरा (सोरारई पोटरु) बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल)- सूर्या (सोरारई पोटरु) बेस्ट एक्टर लीडिंग (फीमेल)- लिजोमोल जोस (जयभीम) बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल)- पशुपति (सरपट्टा परंबराई) बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- उर्वशी (सोरारई पोटरु) बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- क्रिस्टीन जोस और गोविंद वसंत (सोरारई पोटरु) बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- निकेत बॉमीरेड्डी (सोरारई पोटरु) बेस्ट म्यूजिक एल्बम- जीवी प्रकाश कुमार (सोरारई पोटरु)

मलयालम इंडस्ट्री के इन स्टार्स की झोली में गिरा अवॉर्ड

बेस्ट एक्टर लीड रोल (मेल)- बीजू मेनन (अयप्पनम कोशियम) बेस्ट एक्टर लीड रोल (फीमेल)- निमिशा सजयन (द ग्रेट इंडियन किचन) बेस्ट म्यूजिक एल्बम- एम जयचंद्र (सूफियम सुजातयम) बेस्ट लीरिक्स- रफीक अहमद (अय्यप्पनम कोशियम) बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- शहबाज अमन (आकाशमायावले) बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- केएस चित्रा (थीरामे) (मालिक) बेस्ट फिल्म- अयप्पनम कोशियम बेस्ट डायरेक्टर- सेना हेगड़े (थिंकलाजचा निश्चयम) बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल)- जोजू जॉर्ज (नयट्टू) बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- गौरी नंदा (अय्यप्पनम कोशियम) यहाँ पढ़िए - S.S.Rajamouli B'day: एक बच्चे की मां से एस.एस.राजामौली ने रचाई शादी, ऐसी थी डायरेक्टर की लव-स्टोरी

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सम्मानित हुए ये सितारे

बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल)- धनंजय (बडवा रास्कल) बेस्ट एक्टर लीडिंग (फीमेल)- यग्ना शेट्टी (एक्ट 1978) बेस्ट फिल्म- एक्ट 1978 बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- रघु दीक्षित 'मले मले मलेये' (निन्ना सनिहाके) बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- अनुराधा भट्ट 'धीरा सम्मोहगारा' (बिच्चुगट्टी) बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- जय मास्टर (फील द पावर) लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- अल्लू अरविंद बेस्ट डायरेक्टर- राज बी शेट्टी (गरुड गमन वृषभ वाहन) बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (मेल)- बी सुरेश (एक्ट 1978) बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- उमाश्री (रत्नान प्रपंच) बेस्ट म्यूजिक एल्बम- वासुकी वैभव (बडावा रास्कल) यहाँ पढ़िए - टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें       

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.