Chetna Raj Birth Anniversary: कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस चेतना (Chetna Raj) राज की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म साल 26 जून 2000 (Chetna Raj Birth Anniversary) को कर्नाटक में हुआ था।अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई थी। चेतना उन एक्ट्रेसेस में शामिल थी जिन्होंने मनोरंजन की दुनिया में बड़ा नाम कमाया था लेकिन 17 मई 2022 को 21 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
चेतना ने कई टीवी सीरियल में काम किया। चेतना ने ‘दोरेसानी’ और ‘गीता’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। इसके साथ-साथ वो ओलविना नीलदाना जैसे सीरियल में भी नजर आई। इसके बाद उनको फिल्मों में काम करने का मौका मिला। चेतना ने ‘हवाईयां’ नाम की फिल्म में काम किया जो अब तक रिलीज नहीं हुई। रिपोर्ट के मुताबिक चेतना प्लास्टिक सर्जरी के लिए बेंगलुरु एक अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
शाम होते होते एक्ट्रेस की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई और फिर अचानक उनको दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार सर्जरी के लिए उन्होंने अपने माता-पिता से इजाजत भी मांगी थी, लेकिन चेतना की ये बात सुनकर घरवालों ने सर्जरी के लिए साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ खुद ही सर्जरी कराने अस्पताल पहुंच गई थीं।
चेतना के निधन के बाद उनके पिता ने अस्पताल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनके पिता के कहा था कि, ‘मेरी बेटी सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल में भर्ती हुई थी। जब तक हमें इस बात की जानकारी मिली, तब तक ऑपरेशन शुरू हो चुका था। फिलहाल पिता के इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज की। चेतना राज आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन दमदार एक्टिंग और उनकी यादें हमेशा हमारे जहन में रहेंगी जिसे भुलाया नहीं जा सकता।