Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

अनुष्का शेट्टी के भाई गुणरंजन को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Anushka Shetty: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। वो साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुकी है। अनुष्का शेट्टी की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। वहीं अब अनुष्का शेट्टी के भाई को लेकर […]

Anushka Shetty: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। वो साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुकी है। अनुष्का शेट्टी की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। वहीं अब अनुष्का शेट्टी के भाई को लेकर एक खबर आई है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही हैं।

Anushka Shetty Family Husband Biography Parents children's Marriage Photos

रिपोर्ट्स की मानें तो बाहुबली एक्ट्रेस के भाई गुणरंजन (Anushka Shetty Brother Gunaranjan) को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद उन्होंने पुलिस से थाने में शिकयत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। अनुष्का शेट्टी के भाई को डॉन मुथपराई का करीबी सहयोगी माना जाता है। वहीं 2020 में निधन के बाद उन्होंने ऐसे सभी आरोपों से इन्कार किया था कि उनका गुणरंजन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनका अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

B Gunaranjan Shetty on Twitter: "Sister moments 😊🤗😍 https://t.co/jfM2R45PVT" / Twitter

अनुष्का शेट्टी की बात करें तो उन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। इसी के साथ उन्होंने बाहुबली में प्रभास के साथ काम करके खुद की एक अलग पहचान बनाई है। इतना ही नहीं उनका नाम प्रभास के साथ जुड़ा था और दोनों को लेकर खबर भी आ रही थी की दोनों शादी करेंगे लेकिन अभी तक दोनों ने इस मामले में किसी भी तरह का कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है।

Death threats to actress Anushka Shetty's brother, security sought

आपको बता दें, अनुष्का शट्टी काफी सारे प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं जिसमें वो जल्द नजर आने वाली हैं। रा रा कृष्णय्या फेम महेश पी प्रोडक्शन हाउस यूवी क्रिएशंस के तहत बनने वाले वेंचर को बड़े पैमाने पर डायरेक्ट करेंगे लेकिन अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अनुष्का शट्टी को पर्दे पर देखने का हमेशा ही इंतजार रहता हैं और वो आज साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है।

First published on: Jun 14, 2022 07:00 PM