Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन के लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फैंस को दिया ये मैसेज

Allu Arjun Post: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साउथ सिनेमा के बड़े सितारों में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। वहीं अल्लू अर्जुन को आइकॉन स्टार भी कहा जाता है और वो अपने लुक को लेकर छाए रहते हैं। वहीं अब एक्टर का एक लुक सामने […]

Allu Arjun Post: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साउथ सिनेमा के बड़े सितारों में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। वहीं अल्लू अर्जुन को आइकॉन स्टार भी कहा जाता है और वो अपने लुक को लेकर छाए रहते हैं। वहीं अब एक्टर का एक लुक सामने आया है जिसमें उनका स्वैग को दिख रहा है लेकिन इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस और जनता को एक संदेश भी दिया है।

दरअसल, अल्लू अर्जुन ने एक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें जिसमें वो सिगार पीते हुए नजर आ रहे है लेकिन ये सिगार जल नहीं रही हैं। इसी के साथ उनका दमदार लुक दिख रहा है। उन्होंने कानों में ईयररिंग्स, गले में चेन पहनी हैं। इसी के साथ उन्होंने शर्ट और लेदर की जैकेट पहन रखी है और उनका हेयरस्टार भी उनपर जच रहा है। ये कह सकते है कि उनका लुक बेहद शानदार है। लुक को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है जिसके जरिए उन्होंने फैंस को एक संदेश दिया है।

अल्लू अर्जुन ने पोस्ट में लिखा कि, ‘सिगार, आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।’ एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है और उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इससे पहले भी अल्लू अर्जुन को ऐड का ऑफर आया था जिसके लिए उन्हें भारी मोटी रकम मिल रही थी लेकिन उन्होंने इस ऐड को करने से ठुकरा दिया था सिर्फ इसलिए क्योंकि वो कोई भी गलत संदेश अपने फैंस को नहीं देना चाहते थे जिसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई थी और यही वजह है कि वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो सुकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पुष्पा-2’ में नजर आएंगे। इसी के साथ वो काफी सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। वो जल्द ही AA21 में भी दिखाई देंगे। इसी के साथ खबर है कि वो बॉलीवुड में भी एंट्री कर सकते हैं।

First published on: Jul 30, 2022 12:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.