Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

स्नेहा संग रोमांटिक अंदाज में दिखे अल्लू अर्जुन, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Sneha Reddy Post: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का सिनेमा में आज बड़ा नाम हैं। वो टॉलीवुड के बड़े स्टारों में से एक हैं जिनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों वो न्यूयॉर्क में हैं जहां उन्होंने इंडिया डे परेड में हिस्सा लिया और तिरंगा लहराया। इस दौरान उनके साथ पत्नी […]

Sneha Reddy Post: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का सिनेमा में आज बड़ा नाम हैं। वो टॉलीवुड के बड़े स्टारों में से एक हैं जिनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों वो न्यूयॉर्क में हैं जहां उन्होंने इंडिया डे परेड में हिस्सा लिया और तिरंगा लहराया। इस दौरान उनके साथ पत्नी स्नेहा (Sneha) भी नजर आई। वहीं अब दोनों की एक फोटो वायरल हो रही हैं जिसमें वो बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

यहाँ पढ़िए एक साथ दिखे हरनाज संधू-अल्लू अर्जुन, न्यूयॉर्क में लगे ‘जय हिंद’ के नारे

स्नेहा संग नजर आए अल्लू अर्जुन

इस तस्वीर को अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक साथ मस्ती करते हुए नजर आए। स्नेहा अक्सर अल्लू अर्जुन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है जो कि सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ। जैसे ही स्नेहा ने फोटो शेयर की महज कुछ ही देर में दोनों की फोटो इंटरनेट पर छा गई जिसे देख फैंस दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं।

पत्नी संग दिखा रोमांटिक अंदाज 

आपको बता दें, अल्लू अर्जुन ने हाल ही में न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों को फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर स्टेप भी करते हुए दिखा गया। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन को फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की तरफ से उन्हें न्यूयॉर्क में सम्मानित किया गया जो गर्व की बात है।

यहाँ पढ़िए रिलीज से पहले ‘लाइगर’ ने कमाए इतने करोड़, सुनकर रह जाएंगे दंग

अल्लू अर्जुन का वर्कफ्रंट

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा-2’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार करेंगे जिसमें उनके साथ रश्मिका और फहद फासिल भी अहम रोल में दिखाई देंगें। वहीं फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड में भी डेब्यू करने की उम्मीद है जिसके सिलसिले में वो मुंबई भी आ चुके हैं।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 23, 2022 02:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.