---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन का नजर आया फंकी लुक, हैट पहनकर दिखाया स्वैग

Allu Arjun Look: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज सिनेमा जगत के बड़े एक्टर्स में शुमार हैं जिनकी एक झलक का फैंस को इंतजार रहता है। अल्लू अर्जुन को आइकॉन स्टार भी कहा जाता है। अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है और वो पुष्पा के बाद एक बड़े एक्टर […]

Allu Arjun Look: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज सिनेमा जगत के बड़े एक्टर्स में शुमार हैं जिनकी एक झलक का फैंस को इंतजार रहता है। अल्लू अर्जुन को आइकॉन स्टार भी कहा जाता है। अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है और वो पुष्पा के बाद एक बड़े एक्टर बनकर उभरे हैं। वहीं हाल ही में उनकी फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो कूल लुक में नजर आ रहे हैं।

और पढ़िए –ऐश्वर्या रजनीकांत ने बोनी कपूर संग की फोटो शेयर, श्रीदेवी को किया याद

अल्लू अर्जुन को आज एक स्टाइलिश लुक में देखा गया जब वो त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित एक ऐडी शूट के लिए जा रहे थे। फोटो में आप देख सकते है कि, अल्लू अर्जुन फ्लोरल शर्ट में दिख रहे है और उन्होंने हैट लगाई हुई हैं। इसी के साथ उन्होंने चश्मा पहन रखा है। एक्टर की ये फोटो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसपर फैंस खूब कमेंट कर रहे है और अल्लू अर्जुन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

हाल ही में अल्लू अर्जुन अपने परिवार संग तनजानियां से छुट्टियां मनाकर आए जिसकी तस्वीरें अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में अल्लू अर्जुन अपने दाढ़ी वाले लुक में नजर आए जिसे देखकर फैंस ने कयास लगाए कि उन्होंने ये लुक अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा-2 के लिए रखा है। फिलहाल उनका लेटेस्ट कूल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

और पढ़िए –विजय देवरकोंडा के लिए ये शब्द बोलने थे बेहद मुश्किल, देखें वीडियो

अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही ‘पुष्पा-2’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार करेंगे जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम रोल में दिखाई देंगें।

allu_arjun_with_trivikram.jpg

वहीं फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड में भी डेब्यू करने की उम्मीद है और वो कुछ दिनों पहले मुंबई भी आए थे।

 

यहाँ पढ़िएटॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jul 26, 2022 06:10 PM