TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Allu Arjun Thank You Post: अल्लू अर्जुन ने फैंस के लिए लिखा खूबसूरत नोट, जन्मदिन पर बधाई देने का किया शुक्रिया

Tollywood News: साउथ के जाने-माने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Birthday) का आज जन्मदिन है। आइकन स्टार के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनको लगतार विश कर रहे है। इस लिस्ट में सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सितारे शामिल है। वहीं अब अल्लू अर्जुने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट […]

Tollywood News: साउथ के जाने-माने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Birthday) का आज जन्मदिन है। आइकन स्टार के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनको लगतार विश कर रहे है। इस लिस्ट में सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सितारे शामिल है। वहीं अब अल्लू अर्जुने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट (Allu Arjun Thank you Post) शेयर किया है जिसमें उनको फैंस का शुक्रिया अदा किया जिसपर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।  एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्ट शेयर किया है। पहली फोटो में उनका एक पोस्ट नजर आ रहा है दूसरे में एक्टर ने एक फोटो शेयर की हैं। पहले में अल्लू अर्जुन ने लिखा कि, आप सभी का प्यार के लिए शुक्रिया। इस प्यार को वो कभी नहीं भुला सकते है। इसी के साथ उन्होंने अपने शिक्षक, माता-पिता, ऑडियंस, फैंस सभी का दिल का धन्यवाद किया। एक्टर ने लिखा ये एक्सपीरियंस और ये प्यार उनके दिल को छू जाती है और यही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। अल्लू अर्जुन के इस पोस्ट पर आप देख सकते है कि, फैंस उनपर जमकर प्यार बरसा रहे है और उनके फैंस उन्हें दिल वाले इमोजी भेज रहे है। वहीं अल्लू अर्जुन ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो ब्लैक लुक में नजर आ रहे है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'Happy to 40' .... एक्टर इस फोटो में अपना 40वां जन्मदिन मनाते हुए काफी खुश नजर  आ रहे हैं और इस फोटो पर भी फैंस उनको कमेंट करते हुए जन्मदिन की बधाई दे रहे है।  आपको बता दें, फिल्म पुष्पा से अल्लू अर्जुन रातों-रात स्टार बन गए। आज अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उनका इंतजार करते है। अल्लू अर्जुन ने अपनी एक्टिंग और अपने साधारण स्वभाव से लोगों का दिल जीता हैं। अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और डायलॉग बोलने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। वहीं अब खबर है कि, वो जल्द ही पुष्पा-2 की शूटिंग शुरू कर सकते है जिसकी घोषणा हो चुकी है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.