TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार अल्लू अर्जुन, ‘पुष्पा’ स्टार को मिला ये ऑफर

Allu Arjun Hollywood Debut: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। हिंदी दर्शकों में भी उनको काफी पसंद किया जाता है। अल्लू अर्जुन ने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और उनको पर्दे […]

Allu Arjun Hollywood Debut: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। हिंदी दर्शकों में भी उनको काफी पसंद किया जाता है। अल्लू अर्जुन ने सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और उनको पर्दे पर देखने का फैंस को इंतजार रहता है। वहीं अब एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

विदेश में बजा अल्लू अर्जुन का डंका

दरअसल, फिल्म 'पुष्पा' के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने अपनी एक्टिंग का डंका हर तरफ बजाया है और यही वजह है कि उनके पास आज लाखों लोगों की लाइनें लग गई है। हाल ही में खबर आ रही है कि, अल्लू अर्जुन को हॉलीवुड से ऑफर मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन सुपरहीरो फ्रेंचाइजी में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस खबर के बाद से सिर्फ साउथ ही नहीं हॉलीवुड फैंस में भी खुशी देखने को मिल रही हैं।

अल्लू अर्जुन का हॉलीवुड डेब्यू 

हाल ही में अल्ल अर्जुन न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई। दोनों को फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर स्टेप भी करते हुए दिखा गया। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन को फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की तरफ से उन्हें न्यूयॉर्क में सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने न्यूयॉर्क सड़कों पर वो निकले जहां इस दौरान उन्होंने तिरंगा लहराया। इस दौरान उनके साथ पत्नी स्नेहा भी नजर आई।

इन फिल्म में आएंगे नजर

वहीं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, ‘ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं।’ अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही ‘पुष्पा-2’ में नजर आने वाले हैं जिसका ऐलान हो चुका है और कहा जा रहा है कि वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसी के साथ खबर है कि वो संजय लीला भंसाली की फिल्म में भी नजर आ सकते है और इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.