---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, पुष्पा ने फैंस का किया शुक्रिया

Allu Arjun Post: 10वें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (एसआईआईएमए) बेंगलुरु में आयोजित किया गया जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए। इस फंक्शन में बॉलीवुड के सितारों ने भी शिरकत की। वहीं अवार्ड फंक्शन में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पहुंचे जिन्हें देखकर फैंस के चेहरे खिल उठे। इस फंक्शन में अल्लू अर्जुन […]

Allu Arjun Post: 10वें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (एसआईआईएमए) बेंगलुरु में आयोजित किया गया जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए। इस फंक्शन में बॉलीवुड के सितारों ने भी शिरकत की। वहीं अवार्ड फंक्शन में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पहुंचे जिन्हें देखकर फैंस के चेहरे खिल उठे। इस फंक्शन में अल्लू अर्जुन ने सभी का दिल जीत लिया और अपने नाम एक बड़ा खिताब किया।

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस बात की खुशी उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की। दरअसल, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, अल्लू अर्जुन ने हाथ में अवार्ड ले रखा है और अपनी फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा भी किया।

अल्लू अर्जुन को मिला अवॉर्ड

अल्लू अर्जुन ने अपने पोस्ट में लिखा कि, ‘धन्यवाद #SIIMA2022! एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ एक्टर को धन्य। ये बहुत बड़ी बात है। इसे हासिल करना अपने आप में एक सपना है और जब ये दो बार होता है तो मैं वास्तव में बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।’ इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कोई अल्लू अर्जुन को ‘Fire’ कह रहा है तो कोई उन्हें ‘Iconic’ बता रहा है। 

इस फिल्म से मचाया तहलका

आपको बता दें, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ आई थी जिसने पर्दे पर इतिहास रच दिया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया जिसके बाद एक्टर की पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ और वो एक बड़े सितारे बनकर उभरे। वहीं इस वक्त उनके पास फिल्मों की लाइनें लगी हुई हैं और एक बार फिर वो पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

First published on: Sep 12, 2022 09:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.