-विज्ञापन-

अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 18 मिलियन फॉलोअर्स, पुष्पा ने इस तरह किया फैंस का शुक्रिया

Tollywood News: फिल्म पुष्पा से रातों-रात लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले ‘पुष्पा’ (Pushpa) यानी की ‘अल्लू अर्जुन’ (Allu Arjun) को आज कौन नहीं जानता है जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई हैं। पुष्पा के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Fan Following) की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करते है। वहीं अब खबर आई है कि, अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए और इस मौके पर पुष्पा स्टार ने अलग अंदाज में फैंस का दिल खोलकर शुक्रिया किया है।

एक्टर अल्लू अर्जुन ने 18 मिलियन फॉलोअर्स (18 Million Follwers On Instagram) होने की खुशी में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें वो फुल स्वैग में दिखाई दे रहे हैं। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अल्लू ने फैंस को शुक्रिया भी कहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’18M के लिए धन्यवाद। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। हमेशा के लिए आभार’। अल्लू की इस पोस्ट पर प्रशंसक उन्हें 18 मिलियन फॉलोअर्स होने की बधाई तो दे ही रहे हैं इसके साथ ही में फैंस उनकी तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं।

अल्लू अर्जुन के कमेंट बॉक्स की बात करें तो एक प्रशंसक ने पोस्ट पर लिखा कि,’आप खूबसूरत दिल वाले सबसे स्टाइलिश इंसान हैं’ तो वहीं दूसरे ने प्यार से लिखा, बधाई हो बन्नी अन्ना। ऐसे हजारों फैंस है जो इस तरह के कमेंट कर रहे है और उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।आपको बता दें, अल्लू अर्जुन पुष्पा के साथ-साथ कई फिल्मों में नजर आएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन AA21 में भी अहम रोल निभाएंगे लेकिन इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई हैं। ये भी कहा जा रहा है कि, अल्लू अर्जुन जल्द ही हिंदी सिनेमा में भी कदम रख सकते है जिसके लिए वो कुछ दिन पहले मुंबई आए थे इसी के साथ वो पुष्पा-2 में भी नजर आएंगी जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली हैं।

 

 

Latest

Don't miss

Ayan Mukerji On Brahmastra 2: अयान मुखर्जी का ऐलान एक साथ बनेंगे Brahmastra के दोनों पार्ट !

Ayan Mukerji On Brahmastra 2: अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में रणबीर कपूर,...

Constipation In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में कब्ज ने कर दिया है परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Constipation In Pregnancy: प्रेग्नेंसी टाइम हर महिला के लिए खास होता है। ये टाइम जितना खास होता है उतना ही परेशानियों से भी भरा...

Arjun Rampal Daughter Myra: अर्जुन रामपाल को बेटी मायरा रामपाल के फैशन शो डेब्यू पर प्राउड, वायरल हुई तस्वीर

Arjun Rampal Daughter Myra: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा रामपाल ने मुंबई में डियोर के प्री-फॉल फैशन शो 2023 के रनवे में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here