Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Allu Arjun Celebrate Sneha B’day:अल्लू अर्जुन ने मनाया पत्नी स्नेहा का बर्थडे, फैमिली संग फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

Allu Arjun Celebrate Sneha B’day: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड में भी काफी जबरदस्त है। फिल्म ‘पुष्पा’ के बाद वो एक दमदार और बड़े स्टार बनकर उभरे हैं। वही अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा (Sneha) अपनी खूबसूरती को लेकर छाई रहती हैं। वहीं अब […]

Allu Arjun
Allu Arjun

Allu Arjun Celebrate Sneha B’day: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बॉलीवुड में भी काफी जबरदस्त है। फिल्म ‘पुष्पा’ के बाद वो एक दमदार और बड़े स्टार बनकर उभरे हैं। वही अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा (Sneha) अपनी खूबसूरती को लेकर छाई रहती हैं। वहीं अब अल्लू अर्जुन ने पत्नी स्नेहा का जन्मदिन मनाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यहाँ पढ़िए Mahesh Babu Mother Last Rites: महेश बाबू ने मां इंदिरा को दी अंतिम विदाई, दादी को याद कर रोई सितारा

अल्लू अर्जुन ने मनाया पत्नी स्नेहा का बर्थडे

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में, ‘हैप्पी बर्थडे क्यूटी’ लिखा। इस फोटो में आप देख सकते हैं सभी का अंदाज काफी अच्छा लग रहा है। इस पोस्ट को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और फैंस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फैंस ने स्नेहा रेड्डी पर लुटाया प्यार

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘क्वीन’ लिखा। वहीं हजारों यूजर्स ने दिल वाली इमोजी शेयर की। आपको बता दें, अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के साथ खूब टाइम स्पेंड करते है। उनको जब भी समय लगता है वो पत्नी और बच्चों के साथ वेकेशन पर जाते हैं, जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

यहाँ पढ़िए Pushpa 2 First Look: ‘पुष्पा 2’ की तैयारियां तेज, सामने आया बड़ा अपडेट

इस फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही ‘पुष्पा-2’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार करेंगे जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम रोल में दिखाई देंगें। वहीं फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड में भी डेब्यू करने की उम्मीद है और वो कुछ दिनों पहले मुंबई भी आए थे।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें    

First published on: Sep 29, 2022 01:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.