---विज्ञापन---

Allu Arha Birthday: बेटी अरहा के बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने पोस्ट किया ‘क्यूट’ वीडियो, देखें यहां

Allu Arjun Post For Daughter Arha: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बेटी अरहा (Arha) 21 नवंबर, सोमवार को अपना 6वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर स्टारकिड को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी बेटी के लिए स्पेशल वीडियो साझा किया है। इस […]

Allu Arha Birthday: बेटी अरहा के बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने पोस्ट किया 'क्यूट' वीडियो, देखें यहां
Allu Arha Birthday: बेटी अरहा के बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने पोस्ट किया 'क्यूट' वीडियो, देखें यहां

Allu Arjun Post For Daughter Arha: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बेटी अरहा (Arha) 21 नवंबर, सोमवार को अपना 6वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर स्टारकिड को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। वहीं अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी बेटी के लिए स्पेशल वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में अरहा, मधुमक्खियों के साथ अपनी मुठभेड़ को लेकर बात करती और अपने डर को बयां करती नजर आ रही हैं। फैंस को ये क्लिप काफी पसंद आ रही है।

Allu Arjun ने पोस्ट किया बेटी का वीडियो

अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा के 6वें बर्थडे पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में अरहा येलो कलर की टीशर्ट और ब्लैक पैंट में घर में कूदती हुई पापा से बात करती नजर आ रही हैं। क्लिप में अरहा, मधुमक्खियों संग अपने एक्सपीरियंस को साझा कर रही हैं। बेटी के क्यूट वीडियो को साझा करते हुए अल्लू अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है,’मेरी क्यूट अल्लू अरहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

क्यूटनेस पर दिल हार बैठे फैंस

अल्लू अरहा के बर्थडे पर अल्लू अर्जुन का ये पोस्ट सामने आते ही छा गया है। क्लिप पर फैंस और साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने कमेंट कर लिखा है,’आपकी लिटिल एंजल को जन्मदिन की बधाई।’ वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’मुझे आपकी लैंग्वेज तो नहीं समझ आ रही…लेकिन एक पिता का अपनी बेटी के लिए प्यार साफ दिख रहा है।’ ऐसे ही बाकी फैंस ने भी अरहा को क्यूट बताते हुए हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप किया है।

Allu Arjun का वर्कफ्रंट

अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हो रहे हैं। यह प्रोजेक्ट इस महीने की शुरुआत में एक लुक टेस्ट के साथ फ्लोर पर चला गया। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक ने सेट से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और पोस्ट को एडवेंचर की शुरुआत के रूप में कैप्शन दिया। फैंस पुष्पा के सेकेंड पार्ट के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

 

First published on: Nov 21, 2022 04:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.