Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Hansika Motwani Wedding: जयपुर के इस शाही महल में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी लेंगी सात फेरे

Hansika Motwani Wedding: साउथ इंडस्ट्री की टॉप ग्लैमरस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसके लिए राजस्थान के जयपुर में एक शाही महल को भी बुक कर लिया गया है। आपको बता दें कि कुछ वक्त […]

Hansika motwani

Hansika Motwani Wedding: साउथ इंडस्ट्री की टॉप ग्लैमरस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसके लिए राजस्थान के जयपुर में एक शाही महल को भी बुक कर लिया गया है। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही तमिल सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) के हाथों में भी मेहंदी रची है। अदाकारा ने चेन्नई में अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) के साथ ग्रैंड वेडिंग रचाई थी। अब हाल ही फिल्म स्टार सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों की मां भी बन चुकी हैं।

Hansika Motwani Wedding: 450 साल पुराने महल में होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी एक राजनेता के बेटे के साथ शादी रचाने को तैयार हैं। रिपोर्टस के अनुसार अदाकारा के होने वाले पति एक बिजनेसमैन हैं। इसी वजह से ये साउथ सिनेमा की एक ग्रैंड वेडिंग होने वाली है। जिसके लिए जयपुर के एक शाही किले को बुक भी कर लिया गया है। जो करीब 450 साल पुराना है। इतना ही नहीं, अपडेट ये भी आ रही है कि शादी की तारीख भी अब काफी नजदीक है। हालांकि, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

यहाँ पढ़िए – Ram Charan Video: राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ जापान में होगी रिलीज, पत्नी उपासना संग हुए रवाना

Hansika Motwani Wedding: शादी जयपुर के मुंडेता फोर्ट बुक

हंसिका मोटवानी की शादी के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुंडोता फोर्ट को बुक किया गया है। जहां मेहमानों के रुकने का भी इंतजाम कर लिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि शादी के दिन अब काफी करीब हैं। हालांकि अभी तक खुद अदाकारा और उनके परिवार वालों की ओर से इन रिपोर्ट्स पर बयान नहीं दिया गया है। ऐसे में उनके फैंस को बेसब्री से आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

यहाँ पढ़िए – Rashmika Mandanna Video: रश्मिका को आंख मारता देख भूल जाएंगे प्रिया प्रकाश वारियर को, विजय देवरकोंडा देखते रह गए

Hansika Motwani Wedding: इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं हंसिका 

बॉलीवुड फिल्म ‘कोई मिल गया’ में बतौर चाइल्ड एक्टर नजर आ चुकी हंसिका मोटवानी तमिल सिनेमा की लीडिंग एक्ट्रेस हैं। वो जल्दी ही फिल्म ‘राउडी बेबी’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘पुली’ और ‘सिंघम 2’ जैसी साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Oct 18, 2022 03:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.