Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

YRKKH की नेहा सरूपा बनीं दुल्हन, क्रिस्टल एम्बेडेड लहंगे में लगीं परी

Neha Saroopa Wedding: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस नेहा सरूपा ने अपने बॉयफ्रेंड करण बबानी से शादी कर ली है। 16 फरवरी 2023 को नेहा और करण बबानी ने सात फेरे लिए। नेहा, करण बाबानी को लम्बे समय से डेट कर रही थीं और उन्होंने अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। […]

YRKKH की नेहा सरूपा बनीं दुल्हन, क्रिस्टल एम्बेडेड लहंगे में लगीं परी
YRKKH की नेहा सरूपा बनीं दुल्हन, क्रिस्टल एम्बेडेड लहंगे में लगीं परी

Neha Saroopa Wedding: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस नेहा सरूपा ने अपने बॉयफ्रेंड करण बबानी से शादी कर ली है। 16 फरवरी 2023 को नेहा और करण बबानी ने सात फेरे लिए। नेहा, करण बाबानी को लम्बे समय से डेट कर रही थीं और उन्होंने अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करके उन्हें ये गुड न्यूज दी है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और करण बबानी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में इनफिनिटी सिंबल को ऐड किया है।

YRKKH की Neha Saroopa का ब्राइडल लुक

बात करें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (YRKKH) फेम एक्ट्रेस नेहा सरूपा (Neha Saroopa) और करण के वेडिंग की तो, नेहा ने क्रिस्टल-एम्बेडेड लहंगा-चोली पहना था। जिसे एक्ट्रेस ने एक शीयर घूंघट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को एमराल्ड से सजी डायमंड जूलरी के साथ जोड़ा था, जिसमें एक नेकपीस, मैचिंग स्टेटमेंट इयररिंग्स, एक मांग टीका, एक माथा पट्टी और एक गुलाबी चूड़ा शामिल था। नेहा सरूपा अपने शादी (Neha Saroopa Wedding) के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वही बात करें करण बबानी की तो उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। फैंस दोनों के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

Neha Saroopa का प्री-वेडिंग फंक्शन

इससे पहले एक्ट्रेस ने 15 फरवरी 2023 को हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। मेहंदी के फंक्शन के लिए नेहा ने ग्रीन लहंगे के साथ मैचिंग चोली और दुपट्टा कैरी किया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल जूलरी के साथ एक्सेसराइज किया था। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस और प्यारी दिखी थीं।

 

क्रूज पर हुई नेहा सरूपा की ग्रैंड बैचलरेट पार्टी

बताते चलें 24 जनवरी 2023 को नेहा सरूपा ने अपने इंस्टाग्राम से एक क्रूज पर अपनी बैचलर पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया था।  वीडियो में नेहा अपने दोस्तों के साथ काफी एन्जॉय करती नजर आई थीं, और उन्होंने अपनी पार्टी में मस्ती भी की और इसे इसे पूरी तरह से सेलिब्रेट भी किया था।

First published on: Feb 17, 2023 03:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.