Saturday, December 9, 2023
-विज्ञापन-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30 October 2023: अक्षरा पर टूटा दुखों का पहाड़, आरोही की हो जाएगी मौत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30 October 2023: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा और आरोही की जान खतरें है और ये जानकर अभिमन्यु की हालात खराब हो जाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30 October 2023:ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा और सब लोगों के समझाने के बाद अभिमन्यु बिरला हाउस जाने के लिए मान जाता है, लेकिन आरोही और अक्षरा दोनों घर पर ही रूकने का फैसला करती हैं। उन दोनों पर हमला होता है लेकिन अभिमन्यु उन दोनों की जान को बचा लेता है। मगर रूही की एक गलती की वजह से अक्षरा के हाथों आरोही का एक्सीडेट कर देगी। आज के एपिसोड में क्या कुछ होगा आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8 में सनी-बॉबी ने पापा धर्मेंद्र के लिपलॉक की जमकर उड़ाई खिल्ली, ‘गदर’ मचा रहे देओल ब्रदर्स

बिरला हाउस में अभिमन्यु (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30 October 2023)

अभिमन्यु का मन तो नहीं होता है, मगर वो शिवू के लिए पार्टी में जाता है। सबके जाने के बाद आरोही-अक्षरा दोनों बहनें कायरव और मुस्कान को भी डिनर के लिए बाहर भेज देती हैं। वो दोनों घर में अकेली होती है और तभी अभिमन्यु से बदला लेने के लिए एक शख्स अपने कुछ आदमियों के साथ उनके घर आ जाता है। वहीं, बिरला हाउस में मंजरी बच्चों को देखकर बहुत खुश होती है और वो लोग काफी मस्ती भी करते है। मगर अभिमन्यु का दिल तो अक्षरा पर ही लगा होता है क्योंकि वो उसके बिना पार्टी में आया है।

आरोही-अक्षर पर हमला (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30 October 2023)

अक्षरा बाहर फोन पर अभिमन्यु से बात कर रही होती है कि वो तभी आरोही की चीख सुनकर रसोई की तरफ जाती है और बिना अपनी जान की परवाह किए। वो आरोही के सामने आ जाती है। अभिमन्यु उसकी आवाज सुन लेता है और वो भी सबके साथ घर के लिए निकल जाता है और समय रहकर वो दोनों की जान बचा लेता है। फिर वो गुंडे उसे बताते है कि वो उससे ही बदला लेने के लिए यहां पर उसकी फैमली पर हमला करने आए थे। आने वाले एपिसोड में रूही की वजह से अक्षरा के हाथों अपनी ही बहन का खून हो जाएगा। अक्षरा घर से बाहर आकर रूही को देखने लगेगी।

अक्षरा की कार से हुआ हादसा

वो देखेगी कि रूही अपनी मां आरोही को सरप्राइज देने के चक्कर में कार चलाएगी। मगर अक्षरा भागकर रूही के पास कार रूकने के लिए जाती है, लेकिन वो कार को संभाल नहीं पाती है और खुद ही आरोही को टक्कर मार देती है। आरोही सीधे गिर जाती है और उसका सिर वहां पड़े पत्थर पर लग जाता है और वो बेहोश हो जाती है। अक्षरा रोते हुए घर आती है और सबके सामने बोलती है कि उसने खुद अपनी कार से अपनी बहन आरोही को टक्कर मार दी है जिसकी वजह से उसकी हालात खराब है। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि आरोही की मौत हो जाएगी।

Latest

Don't miss

पार्लियामेंट तक पहुंची एनिमल की गूंज, इस महिला MP ने जाहिर किया अपना दर्द

Ranjeet Ranjan On Animal: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर स्टारर ‘एनिमल’ रिलीज के साथ ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। जहां...

जूनियर महमूद के बाद अब मशहूर अभिनेत्री ने कहा दुनिया को अलविदा, एक बार फिर सदमे में इंडस्ट्री

Leelavathi Death: तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस लीलावती ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। बेंगलुरु के पास नेलमंगला के एक प्राइवेट...

सुपुर्द-ए-खाक हुए जूनियर महमूद, एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स का लगा जमावड़ा

Junior Mehmood Funeral: दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद ने आज 8 दिसंबर की सुबह आखिरी सांस ली। एक्टर पेट के कैंसर से जूझ रहे थे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here