Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 16 Updates: क्या प्रियंका निभाएंगी अंकित से दोस्ती या फिर गेम के लिए देंगी धोखा! देखें

Bigg Boss 16 Updates: ‘बिग-बॉस-16’ (Bigg Boss 16) का नया प्रोमो वीडियो जारी हुआ है जिसमें बिग-बॉस खुद खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हर बार एक अनोखा टास्क देखने को मिला और अब एक बार फिर प्रियंका और अंकित कटघरे में आ गए हैं जिसका प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी (Colors Tv) ने अपने इंस्टाग्राम […]

Bigg Boss 16 Updates
Bigg Boss 16 Updates

Bigg Boss 16 Updates: ‘बिग-बॉस-16’ (Bigg Boss 16) का नया प्रोमो वीडियो जारी हुआ है जिसमें बिग-बॉस खुद खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हर बार एक अनोखा टास्क देखने को मिला और अब एक बार फिर प्रियंका और अंकित कटघरे में आ गए हैं जिसका प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी (Colors Tv) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकित घर से बेघर होते हुए नजर आ रहे हैं।

प्राइज मनी या अंकित!

‘बिग-बॉस-16’ (Bigg Boss 16) के इस नए प्रोमो वीडियो में आप ‘बिग-बॉस-16’ को कहते हुए सुन सकते हैं कि, प्रियंका इस शो में आप अपने स्ट्रॉग ओपिनियन के लिए जानी-जाती हैं और अपनी हर बात को डंके की चोट पर रखने का दावा करती हैं। आज हम आपका एक विल्कप पर ओपिनियन जानना चाहेंगे? ‘बिग-बॉस’ आगे कहते हैं कि, बगल में एक बजर रखा है और आपके खास दोस्त अंकित इस बार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए है। आगे कहते हैं कि अगर आप ये बजर दबाती हैं कि आप प्राइज मनी से घटे 25 लाख वापस ला सकती हैं लेकिन अगर आप ये बजर दबाती हैं तो पहले से नॉमिनेट हुए अंकित गुप्ता सीधे घर से बेघर हो जाएंगे।

अर्चना ने कसा तंज

‘बिग-बॉस-16’ (Bigg Boss 16) के इस नए प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्चना तंज कसते हुए नजर आती हैं और कहती हैं कि ‘सच्चाई की मूर्त प्रियंका’। अब देखना होगा कि प्रियंका अपने दोस्त को बचाती हैं या फिर प्राइज मनी वापस लेती हैं। इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और जानना चाह रहे हैं कि क्या वो अपनी दोस्ती निभाएंगी या फिर प्राइज मनी वापस लाएंगी। आपको बता दें, प्रियंका शो की बेहतरीन कंटेस्टेंट हैं और वो अंकित के काफी क्लोज हैं।

कौन होगा शो का विजेता! 

‘बिग-बॉस-16’ (Bigg Boss 16) में अब धीरे-धीरे करके एक-एक कंटेस्टेंट बाहर जाएंगे और कोई एक कंटेस्टेंट इस शो का विजेता बनेगा जिसे जनता वोट देगी। लेकिन आप देखते रहे ‘बिग-बॉस’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार को रात 9 बजे आता है। वूट (Voot) पर कभी भी देख सकते हैं।

First published on: Dec 22, 2022 09:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.