-विज्ञापन-

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: विराट ने भरी सई की मांग! देखती रह गई पाखी

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein:आने वाला एपिसोड देख कर फैंस को आएंगा मजा। विराट करने वाला है होली के जश्न में कुछ ऐसा जिसकी उम्मीद किसी को नहीं है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी का सबसे पंसदीदा शो गुम है किसी के प्यार में इस वक्त बड़े ही दिलचस्प मोड़ पर है। शो में होली स्पेशल एपिसोड चल रहा है। विराट के घर में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच विराट भांग के नशे में सई के साथ खुद को हथकड़ी से जोड़ लेता है। इसके बाद विराट काफी तमाशा भी करता है। नशे में विराट की हरकते देखकर पाखी को जलन हो रही होती है।

विराट नशे की हालत में सई को अपनी पत्नी मानता है। नशे में विराट सई के लिए प्यार जाहिर करता नजर आएगा। वहीं घर के कुछ लोग विराट को ऐसा करता देख कर हैरान होंगे, इसके अलावा ये सब देख कर पाखी के चेहरे का तो रंग ही उड़ जाएंगा।

और पढ़िए –Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Day 2: धमाल मचा रही है ‘तू झूठी मैं मक्कार’, जानिए कितना रहा अब तक का कलेक्शन

विराट ने भरी सई की मांग (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein)

इस एपिसोड में मजा तब आता है, जब विराट गुलाल से सई की मांग भर देता है। दरअसल सई विराट के इस रवैये को देखकर नाराजगी जताती हैं। तो वहीं विराट सई से जिद करेगा कि वो हथकड़ी खोल देगा। लेकिन सई को उसे रंग लगाना होगा। इसके बाद सई हाथ में रंग पकड़ कर विराट के गाल पर लगाती है और विराट भी सई को रंग लगाने जाता है। लेकिन विराट सई को रंग लगाने के लिए जो रंग लेता है वो लाल रंग होता है। विराट बिना सोचे समझे लाल रंग सई के माथे पर लगा देता है ये सब देखकर जहां भवानी देवी बहुत खुश होती है तो वहीं पाखी और अश्विनी की आंखों में आंसू होते हैं।

और पढ़िए –Khatron Ke Khiladi 13: उर्फी जावेद ने छोड़ा रोहित शेट्टी का शो, जानें क्या है वजह?

ऐसा होगा आने वाला एपिसोड

जहां एक तरफ विराट सई के साथ नशे में मस्ती कर रहा होता है, वहीं दुसरी तरफ होली के जश्न में अजय कांबले रंग में भंग डालने का काम कर करेगा। अजय ने विनायक के स्पीकर में बम फिट किया हुआ है। शो के आने वाले एपिसोड में सई और विराट के दोनों बच्चे सवि और विनायक को गुंडा अजय किडनैप कर लेगा। वो सई के लिए नोट लिखकर जाता है, जिसमें लिखा होता है कि मैंने कहा था न तुम से बदला लेकर रहूंगा। विनायक और सवि के किडनैपिंग के बार में सुनकर पाखी सई को खरी- खोटी सुनाती हैं। पाखी कहती हैं कि तुम एक बुरी मां हो। तुम्हारी वजह से सवि और विनायक की जान खतरे में है। अब देखना होगा कि विराट अपने बाच्चों की जान कैसे बचाता है।

अभी पढ़ें – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Latest

Don't miss

Kanya Puja Special Gifts: मां दुर्गा के नन्हें रूपों को Gift करें ये चीजें, दिल हो जाएगा बाग बाग

Kanya Puja Special Gifts: इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा...

Vivian Dsena: शादी से लेकर बेटी की खबरों पर विवियन डीसेन ने तोड़ी चुप्पी, बोले किसी को….

Vivian Dsena: टीवी एक्टर विवियन डीसेन पिछले कुछ वक्त से चर्चा में हैं। दरअसल विवियन डीसेन ने कुछ वक्त पहले गुपचुप अंदाज में शादी...

Priyanka Chopra: जब प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने Hollywood जाने का राज, खुद को रोक नहीं पाई Kangana Ranaut

Priyanka Chopra: बॉलीवुड में सबके दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here