---विज्ञापन---

Video: क्यों आसमान को देख भागने लगीं शहनाज गिल? देख आप भी हो जाएंगे हैरान

मुंबई। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जैसी जानदार टीवी एक्ट्रेस लोगों के दिलों पर राज करती हैं। मगर पिछले कुछ समय से जैसे वो कहीं खो सी गई हैं। उनकी बातों में वो पहली बात नहीं है, उनके स्वभाव में वो पहले वाला नटखटपना नहीं है, कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि वो अंदर ही अंदर […]

मुंबई। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जैसी जानदार टीवी एक्ट्रेस लोगों के दिलों पर राज करती हैं। मगर पिछले कुछ समय से जैसे वो कहीं खो सी गई हैं। उनकी बातों में वो पहली बात नहीं है, उनके स्वभाव में वो पहले वाला नटखटपना नहीं है, कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि वो अंदर ही अंदर काफी अशांत हैं। मगर वो कहते हैं ना जब कोई अपना नहीं होता, तो परिवार अपना होता है। मगर शहनाज के इस लेटेस्ट वीडियो को देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि वो किसको बुला रही हैं।

 

और पढ़िए Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: भवानी मारेगी विराट को जोरदार तमाचा, क्या चौहान परिवार करेगा बगावत?

 

 

 

दरअसल शहनाज अब काम पर वापसी कर रही हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज बुरी तरह से टूट गई थीं। अब वो खुद को संभालकर काम पर पूरा फोकस कर रही हैं। शहनाज ने आज एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि वो सिद्धार्थ को याद कर रही हैं। इस वायरल हो रही वीडियो में शहनाज आसमान को देख अपनी ओर बुला रही हैं और कभी आसमान को देख भागती दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वो अपने बीते कल से भाग रही हैं।

बता दें कि शहनाज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आ चले लेकर तुझे, हैं जहां सिलसिले’। शहनाज के इस वीडियो को लाखों लोग लाइक कर रहे हैं। फैंस भी ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘जरुर ये सिद्धार्थ शुक्ला के लिए है, वह उनसे अभी भी बहुत प्यार करती हैं’। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘हां वो यहीं है, सिडनाज’। एक फैन ने लिखा- ‘वो आसमान में कुछ ढूंढ रही हैं, आंखे सबकुछ कह देती हैं..वो तुम्हे वहां से देख रहे हैं’।

 

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

 

 

   Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 12, 2022 08:28 PM