Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: वॉशरूम के बाहर दिखे करण-तेजस्वी, पैपराजी को देखकर उड़े होश

Tejasswi-Karan Video: छोटे पर्दे के क्यूट कपल तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) इन दिनों हर तरफ छाए हुए है। दोनों को एक साथ हर जगह स्पॉट किया जाता है। दोनों की जोड़ी को फैंस एक साथ देखकर बेहद एक्साइटेड नजर आते हैं। वहीं अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर […]

Tejasswi-Karan Video: छोटे पर्दे के क्यूट कपल तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) इन दिनों हर तरफ छाए हुए है। दोनों को एक साथ हर जगह स्पॉट किया जाता है। दोनों की जोड़ी को फैंस एक साथ देखकर बेहद एक्साइटेड नजर आते हैं। वहीं अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है जिसमें तेजस्वी-करण की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

और पढ़िएUrfi Javed: उर्फी को परेशान करने वाला शख्स गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने जताई खुशी

 

वॉशरूम के बाहर नजर आए तेजस्वी-करण

हाल ही में तेजस्वी और करण को स्पॉट किया गया जहां वो वॉशरूम के बाहर नजर आए। वीडियो में आप देख सकते है कि जैसे ही उन्होंने पैपराजी को देखा तो वो हैरान रह गए। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। फिर क्या था। दोनों को सामने आना ही पड़ा और जमकर पोज दिए। एक तरफ जहां करण कुंद्रा कुल लूक में नजर आए तो दूसरी तरफ तेजस्वी का अंदाज में देखने वाला था।

और पढ़िएDisha Vakani B’Day: दिशा वकानी ने थिएटर से की थी करियर की शुरुआत, ऐसे बनी ‘दयाबेन’

 

वीडियो देख फैंस ने दिए जमकर रिएक्शन

दोनों के वीडियो को देखकर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं और लगातार कमेंट की बौछार कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी पर फैंस दिल खोल कर प्यार बरसाते नजर आ रहे है। ऐसे हजारों फैंस है जो उनके इस प्यारे वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।

जल्द शादी के बंधन में बंधेगें तेजस्वी-करण

काफी दिनों से खबरें है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन दोनों ने अभी तक किसी भी तरह का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। हां लेकिन एक इंटरव्यू में करण ने ये जरूर कहा था कि, उनके परिवारवाले भी इस रिश्ते को मंजूरी दे चुके हैं। इस खबर के बाद से फैंस दोनों को शादी बंधन में बंधते हुए देखने के लिए बेताब है।

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Aug 18, 2022 09:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.