Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

TMKOC: क्या दिशा वकानी ने ‘आवाज’ की वजह से शो को छोड़ा, जानें सच क्या है?

TMKOC: छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को आखिर किसने नहीं देखा। इस शो को बच्चे-बच्चे पसंद करते है। ये शो कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है और इस शो के हर किरदार को काफी पसंद किया जाता रहा है। वहीं शो में […]

TMKOC
TMKOC

TMKOC: छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को आखिर किसने नहीं देखा। इस शो को बच्चे-बच्चे पसंद करते है। ये शो कई सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है और इस शो के हर किरदार को काफी पसंद किया जाता रहा है। वहीं शो में दिशा वकानी (Disha Vakani) को काफी पसंद किया गया जिन्होंने ‘दया बेन’ बनकर लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया। उनके शो छोड़ने के बाद फैंस को काफी झटका लगा था। अब मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया गया है कि आखिर उन्होंने शो क्यों छोड़ा?

यहाँ पढ़िए Tina Datta Video: टीना दत्ता ने जालीदार साड़ी में गिराई बिजलियां, कालित अदाएं देख उड़ जाएंगी नींदें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Disha Vakani suffered throat issues due to the show? Read deets

एक्ट्रेस को हुआ थ्रोट कैंसर?

दिशा वकानी (Disha Vakani) का सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा कि वो अपनी आवाज को लेकर काफी परेशानी हो रही हैं। खबर आ रही है वो थ्रोट कैंसर से जूझ रही हैं, इसीलिए उन्होंने ये छोड़ा है। हालांकि अभी इस मामले में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और एक्ट्रेस ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। E24 ने जब इस बात की तह तक गया, तो पता चला कि यह एक झूठी खबर है। इसकी पुष्टि शो के प्रोडक्शन हाउस की तरफ की गई।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' star Disha Vakani becomes a mom for a second time - Social News XYZ

साल 2010 में कही थी ये बात

दिशा वकानी (Disha Vakani) ने साल 2010 में एक इंटरव्यू दिया था, जिसकी चर्चा अब जोरों पर हो रही हैं। उन्होंने कहा था कि, ‘हर बार एक ही आवाज को बनाए रखना कठिन था, लेकिन भगवान को धन्यवाद दिया कि इसने उनकी आवाज को कभी प्रभावित नहीं किया या गले की कोई समस्या नहीं हुई। वो इस शो के लिए 11 से 12 घंटे  शूटिंग करती थीं’।

यहाँ पढ़िए Bigg Boss 16: ‘इमली’ के फहमान खान को आ रही सुंबुल तौकीर खान की याद, जल्द लेंगे बिग बॉस 16 में एंट्री

Dayaben Aka Disha Vakanki Worked In B-Grade Movies But She Got Recognition From Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah | दयाबेन बनने से पहले बी-ग्रेड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं दिशा

फैंस दिखे हैरान-परेशान

दिशा वकानी (Disha Vakani) की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है, उनको पर्दे पर देखने के लिए फैंस हमेशा ही इंतजार करते हैं लेकिन लेकिन शो में उनकी वापसी होगी या नहीं, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शैलेश लोढ़ा ने भी शो को बाय-बाय कर दिया है। वहीं उनके जाने से भी फैंस में उदासी देखने को मिली थी।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Oct 12, 2022 10:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.