TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

स्वंयवर से पहले गांव पहुंचे मीका सिंह पर दुल्हन ने लुटाया प्यार, क्या पहले ही हो गई शादी?

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपने शानदार गानों के लिए फेमस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गाने गाए है। वहीं अब मीका सिंह अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में हैं। मीका सिंह (Mika Singh) जल्द ही अपने हमसफर की तलाश अपकमिंग शो ‘स्वयंवर – मीका दी वोहती’ (Swayamvar: […]

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपने शानदार गानों के लिए फेमस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गाने गाए है। वहीं अब मीका सिंह अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में हैं। मीका सिंह (Mika Singh) जल्द ही अपने हमसफर की तलाश अपकमिंग शो 'स्वयंवर - मीका दी वोहती' (Swayamvar: Mika Di Vohti) में करने वाले हैं। आने वाले इस इस शो के लिए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग उन्होंने रोपड़, पंजाब में की। उन्होंने इस लोकेशन को इसलिए चूज़ किया क्योंकि यह उनके पैतृक गांव सहौरान के करीब है। वहीं अब मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी गाड़ियों का काफिला लेकर गांव पहुंचते हैं। मीका सिंह वहां जैसे ही पहुंचते हैं, लड़कियां उन्हें घेर लेती हैं।   और पढ़िएKhatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी ने पहली बार शो को लेकर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने जाहिर किए जज्बात       इस वीडियो में कुछ लड़कियां बिल्कुल दुल्हन की तरह तैयार होकर मीका सिंह से मिलती हुई दिख रही हैं। दुल्हन के लिबास में पहुंचीं इन लड़कियों ने मीका सिंह के साथ खूब जमकर सेल्फी ली। उन्होंने कहा, 'रोपड़ मेरे दिल के बेहद करीब है। यहां मैं पला-बढ़ा हूं और इससे मेरे इमोशंस जुड़े हैं। जब म्यूजिक वीडियो शूट करने के लिए लोकेशन ढूंढा जा रहा था तो मेरे दिमाग में सबसे पहली बात यह आई कि क्यों न मैं अपनी जर्नी की शुरुआत इस खूबसूरत जगह से करूं।' उन्होंने आगे कहा, 'इस खास जर्नी की शुरुआत रोपड़ से शुरू करने से बेहतर और क्या हो सकती है।' मीका सिंह अपने लिए लाइफ पार्टनर चुनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें मीका चौथी भारतीय हस्ती हैं जो एक रियलिटी शो में जीवनसाथी की तलाश में हैं। इनसे पहले रतन राजपूत, राखी सावंत और राहुल महाजन भी नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचा चुके हैं। पिछले कुछ समय से इस शो के होस्ट को लेकर चर्चा चल रही थी। कई नाम सामने आए, लेकिन अब सिंगर शान इस कुर्सी को संभालते नजर आने वाले हैं।     यहाँ पढ़िए - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें       Click Here -  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.