TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

अभिमन्यु ने अभिनव की मौत से पहले किया था ये काम, अक्षरा ने भरी अदालत में कर दिया बड़ा खुलासा

YYRKKH Spoiler Alert 21 August: स्टार प्लस पर चल रहा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है। शो में जिस दिन से अक्षरा अभिमन्यु की वकील बनी है उस दिन से लोग ये कयास लगा रहे हैं कि क्या अक्षरा अभिमन्यु को माफ करके उनके पास वापस […]

YYRKKH Spoiler Alert 21 August: स्टार प्लस पर चल रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है। शो में जिस दिन से अक्षरा अभिमन्यु की वकील बनी है उस दिन से लोग ये कयास लगा रहे हैं कि क्या अक्षरा अभिमन्यु को माफ करके उनके पास वापस चली जाएगी। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि अक्षरा कैसे अभिमन्यु को बचाती है। इसीलिए आने वाले एपिसोड का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अक्षरा ने लिया ये फैसला

अब तक आपने देखा कि अक्षरा अपने बेटे अभिर के साथ बैठकर पुरानी वीडियोज देख रही होती है जिसके बाद अक्षरा अभिमन्यु के पास जाती है। अक्षरा अभिमन्यु के पास पहुंच कर उनसे बात करने की कोशिश करती है। इससे पहले की अक्षरा अभिमन्यु से कुछ कहे अभिमन्यु उन्हें सफाई देना शुरू कर देते हैं और बोलते हैं कि मुझे और अभिनव को तो दुश्मन होना चाहिए था लेकिन हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। इसके बाद अक्षरा अभिमन्यु से कुछ पेपर्स पर साइन करवाती है

बेटे की खुशी चाहते हैं अभिमन्यु

आज के आने वाले एपोसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा कोर्ट में अभिमन्यु से पूछेंगी कि अगर अभिनव जिंदा होते तो क्या आप ऐसा ही करते। इसके जवाब में अभिमन्यु उससे कहता है कि उसने अभिनव को आभीर दे दिया होता क्योंकि उसके लिए उसके बेटे की खुशी से ज्यादा जरूरी और कुछ भी नहीं है। अक्षरा अदालत को बताती है कि अभिमन्यु एक असहाय पिता है जिसने बच्चे की खुशी के लिए अपने बच्चे को दूसरे इंसान को सौंप दिया है।

अभिमन्यु ने की अभिनव को मारने की प्लानिंग!

इसके आगे, अक्षरा अदालत को ये भी बताती है कि अभिमन्यु का अभिनव को मारने का कोई मकसद नहीं था क्योंकि अभिमन्यु ने अपनी मौत से एक दिन पहले आभीर की कस्टडी अभिनव को ट्रांसफर कर दी थी और अगर अभिमन्यु उसे मारने की प्लानिंग कर रहा था वरना वो ऐसा क्यों करता। इसके बाद जज सभी को बताते हैं कि नए सबूतों के साथ कल आखिरी बहस के बाद अपना फैसला सुनाएंगे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.