TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sunil Grover Video: सुनील ग्रोवर का ‘मेरा दिल ये पुकारे’ गाने पर मजेदार वीडियो, बंदर ने खींच डाले बाल

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सुनील की एक्टिंग और उनके मजेदार कंटेंट के फैंस दीवाने हैं। इसी कड़ी में एक्टर-कॉमेडियन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें ‘मेरा दिल ये पुकारे’ गाने पर मजेदार कंटेंट देख फैंस की […]

Sunil Grover Video: सुनील ग्रोवर का 'मेरा दिल ये पुकारे' गाने पर मजेदार वीडियो, बंदर ने खींच डाले बाल
Sunil Grover: सुनील ग्रोवर अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सुनील की एक्टिंग और उनके मजेदार कंटेंट के फैंस दीवाने हैं। इसी कड़ी में एक्टर-कॉमेडियन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें 'मेरा दिल ये पुकारे' गाने पर मजेदार कंटेंट देख फैंस की हंसी छूट गई है।

Sunil Grover ने शेयर किया फनी वीडियो 

सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से 'मेरा दिल ये पुकारे' गाना खूब ट्रेंड कर रहा है। इस सॉन्ग पर कई सितारों ने रील बनाई है। वहीं अब इस गाने पर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के जरिए पोस्ट की गई रील ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। वीडियो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है। सुनील ग्रोवर के जरिए साझा किए गए इस फनी कंटेंट के बैकग्राउंड में 'मेरा दिल ये पुकारे' सॉन्ग सुनने को मिल रहा है।

बंदर के चंगुल में फंसा शख्स 

सुनील ग्रोवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Sunil Grover Video) पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक शख्स, जू के अंदर पिंजड़े में बंद एक बंदर के चंगुल में फंसा नजर आ रहा है। शख्स के बाल बंदर के हाथों में हैं। बंदर के जरिए मजबूती से शख्स के बाल पकड़े गए हैं, जिसे छुड़ाने के लिए शख्स पूरी मेहनत कर रहा है। एक्टर ने क्लिप को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है,'आ जा।'

Sunil Grover के पोस्ट पर आए फनी कमेंट्स 

सुनील ग्रोवर का ये पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पोस्ट पर फैंस समेत सितारे भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। क्लिप पर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने हंसने वाला इमोजी ड्रॉप किया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,'बाल स्ट्रेट कर दिए।' दूसरे ने लिखा है,'जू निकाल रहा है भाई...निकालने दो।' वहीं एक अन्य लिखते हैं,'बुलाती है मगर जाने का नहीं।' ऐसे ही बाकी यूजर्स भी फनी कमेंट करते हुए फनी इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.