Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Mohit Raina Statement: मोहित रैना ने तलाक की खबरों को किया खारिज, बोलें-‘हम खुश हैं’

Mohit Raina Statement: मोहित रैना (Mohit Raina) टीवी जगत के मशहूर एक्टर हैं। जिनकी फैन फॉलोइंग काफी शानदार हैं। वो अपने लुक्स को लेकर भी छाए रहते हैं। हाल ही में एक्टर को लेकर खबर आई थी कि, उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी पत्नी अदिति (Aditi) के साथ की सारी फोटोज डिलिट कर दी […]

Mohit Raina Statement
Mohit Raina Statement

Mohit Raina Statement: मोहित रैना (Mohit Raina) टीवी जगत के मशहूर एक्टर हैं। जिनकी फैन फॉलोइंग काफी शानदार हैं। वो अपने लुक्स को लेकर भी छाए रहते हैं। हाल ही में एक्टर को लेकर खबर आई थी कि, उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी पत्नी अदिति (Aditi) के साथ की सारी फोटोज डिलिट कर दी है, जिसके बाद फैंस परेशान हो गए और कयास लगाने लगे कि क्या वो तलाक लेने वाले हैं और दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं हैं।

Mohit Raina rubbishes rumours of separation from wife Aditi Sharma | India Forums

एक्टर ने किया खुलासा

मोहित रैना (Mohit Raina) ने अब अपने एक इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी है और एक बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने तलका की खबरों को महज एक अफवाह बताया। मोहित रैना ने कहा कि, ‘वो और उनकी पत्नीं अदिति शर्मा काफी खुश हैं।  इतना ही नहीं मोहित रैना का गुस्सा भी फूट पड़ा और उन्होंने मीडिया को सच बताया। मोहित रैना ने कहा कि, ये सिर्फ निराधार है, मैं सचमुच नहीं जानता कि ये कहां से शुरू हुआ। इसे सबसे पहले एक ऑनलाइन पोर्टल ने चलाया था लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Exclusive| Mohit Raina dismisses divorce rumours with Aditi Sharma: 'Baseless, celebrating my first anniversary' | Entertainment News,The Indian Express

कब है शादी की पहली सालगिरह!

मोहित रैना (Mohit Raina) ने आगे कहा कि, ‘जहां तक ​​मेरी और अदिति की बात है, हम अपनी शादी में बेहद खुश हैं। मैं इसके बारे में और बात करना पसंद करता लेकिन अभी हम हिमाचल प्रदेश में अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं।’ आपको बता दें कि ये कपल इस वक्त हिमाचल प्रदेश में है और 1 जनवरी 2023 को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाला है। वहीं इस खबर का सच सुनने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Mohit Raina Opens Up About The Initial Days Of His Relationship With Aditi, Says He Pushed Things in 2022 | Bollywood, Bollywood gossip, Actors

इस सीरियल से छाए थे एक्टर

मोहित रैना (Mohit Raina) टीवी के चर्चित सीरियल ‘देवो के देव महादेव’ में नजर आए थे जिसके बाद से उनको घर-घर में पहचान मिली। इतना ही नहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अदिति से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और फिर कुछ समय बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए और अब दोनों अपनी निजी जिंदगी में खुश हैं।

First published on: Dec 22, 2022 09:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.