---विज्ञापन---

‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम इस एक्स कंटेस्टेंट की मौत, जिसके लिए कभी रो पड़ी थीं सनी लियोनी; सदमे में फैंस

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां रियलिटी शो और फिटनेस की दुनिया से अपनी दमदार पहचान बनाने वाले इस सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिसने एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे 7 बार 'मिस्टर इंडिया' का खिताब अपने नाम किया था.

रियलिटी टीवी और फिटनेस की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. Splitsvilla 7 से पहचान बनाने वाले पॉपुलर कंटेस्टेंट मयंक पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है. फैंस को यकीन ही नहीं हो पा रहा, कि हमेशा मुस्कुराते और फिट नजर आने वाले मयंक इतनी कम उम्र में उन्हें छोड़कर चले गए.

मयंक पवार के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस दुखद खबर की पुष्टि की गई. पोस्ट में लिखा गया, 'एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा. मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे.' इस पोस्ट के बाद से ही फैंस, फिटनेस लवर्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

मयंक सिर्फ एक रियलिटी शो कंटेस्टेंट नहीं थे, बल्कि फिटनेस इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम भी थे. उन्होंने सात बार 'मिस्टर इंडिया' का खिताब जीता था, और एक बार ओवरऑल विनर भी बने थे. एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के तौर पर उन्होंने कई युवाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए इंस्पायर्ड किया.

---विज्ञापन---

उनकी 'किलर बॉडी' और डिसिप्लिन अकसर चर्चा में रहते थे, लेकिन उनके अचानक निधन ने फिटनेस और सेहत को लेकर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है. मयंक के सम्मान में एक शोक सभा का आयोजन बुधवार, 25 फरवरी 2026 को राणा प्रताप बाग के संगम पार्क स्थित वाल्मीकि मंदिर में शाम 5 से 6 बजे तक किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर फैंस का दर्द साफ नजर आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, 'कुछ दिन पहले ही 'स्प्लिट्सविला 7' दोबारा देख रहा था. इतना सच्चा और नेक इंसान शायद ही कोई और हो.' वहीं कुछ लोगों ने फिटनेस सप्लीमेंट्स और जरूरत से ज्यादा ट्रेनिंग पर चिंता जताई है.

मयंक के शो के दिनों को याद करें, तो उनका एलिमिनेशन आज भी फैंस को इमोशन कर देता है. जब उन्हें शो से बाहर किया गया था, तब होस्ट सनी लियोनी अपने आंसू नहीं रोक पाई थीं, और उन्होंने मयंक को गले लगाकर विदाई दी थी. यहां तक कि सख्त मिजाज के लिए मशहूर निखिल चिनप्पा भी उस पल बेहद भावुक नजर आए थे.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---