---विज्ञापन---

स्मृति ईरानी ने जेठालाल-दयाबेन की वीडियो शेयर कर फैंस को दी सलाह, शादी से पहले करे ये काम

Smriti Irani : स्मृति ईरानी अक्सर इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। कभी वह अपनी पुरानी तस्वीरें तो कभी कोई वीडियो शेयर करके फैंस को एंटरटेन करती ही रहती हैं। इस बीच उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जेठालाल और दयाबेन का एक क्लिप शेयर किया है। […]

Smriti Irani

Smriti Irani : स्मृति ईरानी अक्सर इंटरनेट पर अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। कभी वह अपनी पुरानी तस्वीरें तो कभी कोई वीडियो शेयर करके फैंस को एंटरटेन करती ही रहती हैं। इस बीच उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जेठालाल और दयाबेन का एक क्लिप शेयर किया है। स्मृति ईरानी ने क्लिप को शेयर करते हुए अपने फैंस को शादी से पहले बादाम खाने की सलाह दीं है।

स्मृति ईरानी ने शेयर की क्लिप (Smriti Irani)

यह तो हम भी जानते हैं कि स्मृति ईरानी एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनी हैं। अब भी वह अपने इंस्टाग्राम कि पोस्ट के जरिए लोगों को एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेठालाल और दयाबेन एक दूसरे के साथ जोक्स क्रेक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शेयर कि हुई क्लिप में जेठालाल, दयाबेन से बोलते हैं जब अकल बट रही थी तब वो कहा थी। इसके जवाब में दयाबेन कहती हैं कि वो जेठालाल के साथ फेरे ले रही थी।

वहीं दूसरी क्लिप में दयाबेन कहती हैं कि एक क्विंटल गेहूं में कितने गेहूं होते है। इसका जेठालाल जवाब देते हुए बोलते हैं नहीं पता। इसके बाद दयाबेन जेठालाल को बादाम खिलाने के बाद उनसे पूछती हैं कि एक दर्जन केले में कितने केले होते हैं फिर जेठालाल जवाब देते हुए बोलते हैं 12। इसके बाद दयाबेन कहती हैं देखा बादाम का कमल।

स्मृति ईरानी ने फैंस को दीं सलाह

क्लिप शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने अपने फैंस को सलाह दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘स्टोरी का सार ये है कि जो फेरे लेने जा रहे हैं, कृपया वो बादाम खाकर जाएं। दयाबेन रॉक्स। पहली क्लिप की कर्टसी इंटरनेट को और दूसरी क्लिप की कर्टसी जेठालाल को’।

लोट पॉट हुए फैंस

स्मृति ईरानी कि पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस कि हंसी नहीं रुक रही। लोग लगातार इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हां बादाम जरूरी है…आज ही एक लीटर बादाम लेकर आता हूं।’ वहीं एक और यूजर ने इस जोड़ी को ऑल टाइम फेवरेट बताया। इसी तरह से लोग स्मृति ईरानी कि पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

First published on: May 09, 2023 02:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.