TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bhabi Ji Ghar Par Hai के शो से शुभांगी अत्रे हुई ‘बाहर’ ? सीरियल में नहीं दिखेंगी अंगूरी भाभी!

Bhabi Ji Ghar Par Hai: फेमस टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai) सीरियल के दीवानों के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) शो से बाहर हो गई हैं। शो पिछले 7 सालों से अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। लेकिन […]

Bhabi Ji Ghar Par Hai: फेमस टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' (Bhabi Ji Ghar Par Hai) सीरियल के दीवानों के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) शो से बाहर हो गई हैं। शो पिछले 7 सालों से अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। लेकिन अब शो की जान मानी जाने वाली अंगूरी भाभी ने शो को अलविदा कह दिया है। खबर आ रही है कि, वो इस शो से ब्रेक ले रही हैं।

शुभांगी क्यों ले रही हैं शो से ब्रेक  (Bhabi Ji Ghar Par Hai)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शुभांगी अत्रे एक महीने की छुट्टी पर जा रही हैं। दरअसल उनकी बेटी USA जा रही हैं इसलिए वो अपनी बेटी की शिफ्टिंग की तैयारी कर रही हैं। उनकी बेटी हायर एजुकेशन के लिए बाहर जा रही हैं ऐसे में वो भी अपनी बेटी के साथ शिफ्ट हो रही हैं। हालांकि वो एक महीने बाद वापस लौट आएंगी। खबर आ रही है कि वो आने वाले शो के कुछ एपिसोड शूट करके जा रही हैं।

अंगूरी भाभी है सभी की फेवरेट

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शुभांगी अत्रे यानी अंगूरी भाभी सभी की चहेती हैं। इस शो के मुख्य कलाकार अंगूरी भाभी, तिवारी जी, विभूति जी और अनीता भाभी के बिना तो इस शो का कोई मतलब ही नहीं रह जाता है। अंगूरी अपनी शानदार एक्टिंग और क्यूटनेस की वजह से घर-घर में जानी जाती हैं। हालांकि ये किरदार पहले शिल्पा शिंदे निभा रही थीं। लेकिन बाद में शुभांगी अत्रे से उन्हें रिप्लेस कर दिया था लेकिन अब वो भी ब्रेक ले रही हैं।

शुभांगी अत्रे हैं एक सिंगल मदर  (Bhabi Ji Ghar Par Hai)

आपको बताते चलें कि शुभांगी अत्रे हैं एक सिंगल मदर एक सिंगल मदर हैं। साल 2023 में उनका अपने पति पीयूष से तलाक हो गया था। पता हो कि वो शादी के 19 साल बाद अलग हो गए लेकिन बेटी अपनी मां के साथ ही हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.