TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

शहनाज गिल ने अपने घरवालों के साथ किया जमकर डांस, एक्ट्रेस की बोली सुन फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर शो बिग बॉस 13 से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने पिंड (गांव) में हैं। वो अपने पिंड में खूब एन्जॉय कर रही हैं, इसी के साथ वो अपने घरवालों के साथ मस्ती करती हुई नजर आई हैं। हाल […]

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर शो बिग बॉस 13 से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने पिंड (गांव) में हैं। वो अपने पिंड में खूब एन्जॉय कर रही हैं, इसी के साथ वो अपने घरवालों के साथ मस्ती करती हुई नजर आई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वो देसी कुड़ी बन खेतों और ट्रैक्टर पर इठलाती दिखी थीं। लेकिन इसी बीच अब शहनाज गिल ने अपने गांव से एक और वीडियो शेयर किया है, जो कि एक बार फिर से फैंस का दिल जीत रहा है।
https://www.instagram.com/reel/CcAhotyrzw1/?utm_source=ig_web_copy_link एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Shehnaaz Gill Video) शेयर किया है, जिसमें उनके आस पास परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। शहनाज गिल को वीडियो में सभी के साथ मिलकर 'बोली' गाते हुए देखा जा सकता है। बता दें, बोली एक तरह का पंजाबी कलर्चरल सॉन्ग है, जिसे गाते हुए लोग गिद्दा पाते हैं। शहनाज को भी इस वीडियो (Shehnaaz Gill sings Boli and performs Gidda) में बोली गाते हुए गिद्दा करते देखा जा सकता है।
https://www.instagram.com/tv/CcFGxBgj5x1/?utm_source=ig_web_copy_link पर्पल कलर के सिंपल सूट, पोनी टेल और नो मेकअप लुक के साथ शहनाज बेहद प्यारी और खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनके साथ परिवार के बाकी सदस्य भी गिद्दा करते दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि शहनाज काफी समय बाद अपने घर वापस गई हैं। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर एक अलग सी खुशी देखने को मिल रही है। वहीं उनके परिवार के लोग भी शहनाज के साथ काफी खुश दिखाई दिए हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस ने एक बार फिर शहनाज गिल पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। नेटिजेंस सना का देसी अंदाज देख उनकी तारीफ कर रहे हैं, साथ ही अपनी संस्कृति से यूं जुड़े हुए देख उनकी सराहना कर रहे हैं। शहनाज ने भले ही कुछ दिनों से टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई है, लेकिन इसी वजह से वो अपनी पर्सनल लाइफ को जमकर एन्जॉय करती दिखाई दी हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.