---विज्ञापन---

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल हुईं दीवानी, डांस कर जाहिर की फीलिंग

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। एक्ट्रेस कभी अपने म्यूजिक एल्बम, कभी टॉक शो, कभी अपकमिंग प्रोजेक्ट तो कभी, अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके साथ ही पंजाब की कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं। इसी कड़ी […]

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल हुईं दीवानी, डांस कर जाहिर की फीलिंग
Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल हुईं दीवानी, डांस कर जाहिर की फीलिंग

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। एक्ट्रेस कभी अपने म्यूजिक एल्बम, कभी टॉक शो, कभी अपकमिंग प्रोजेक्ट तो कभी, अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके साथ ही पंजाब की कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं। इसी कड़ी में सना को अपने लेटेस्ट वीडियो से लोगों का अटैंशन ग्रैब करते देखा जा रहा है। इस क्लिप में डीवा, प्यार में मग्न होकर थिरकती नजर आ रही हैं।

Shehnaaz Gill Video

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने लेटेस्ट वीडियो के जरिए फैंस को विजुअल ट्रीट दी है। इस क्लिप में एक्ट्रेस, रेड कलर के सरारा सलवार-सूट में बेहद हसीन लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने मेकअप को न्यूड लेकिन ग्लॉसी रखा है। खुले बाल, शहनाज की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं। वहीं वीडियो में सना गाना गाती हुई प्यार में मग्न होकर थिरकती देखी जा रही हैं। एक्ट्रेस का ये अवतार और अंदाज दोनों फैंस के दिलों पर कहर बरपा रहा है।

Shehnaaz Gill हुईं दीवानी

शहनाज गिल के जरिए साझा किए गए वीडियो (Shehnaaz Gill Vodeo) में वो किशोर कुमार के जरिए गाए गए सदाबहार गाने ‘सागर जैसी आंखों वाली’ पर एक्ट करती नजर आ रही हैं। सना के चेहरे की स्माइल इस बात का सुबूत दे रही है कि वो इन दिनों खुश हैं और अपनी जिंदगी के हर लम्हे को पूरी तरह जी रही हैं।

Shehnaaz Gill की खूबसूरती पर फैंस फिदा

शहनाज गिल ने लेटेस्ट पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है,’मुझे बस यह ऑडियो पसंद है।’ इसके साथ ही उन्होंने एक स्माइली भी बनाई है। शहनाज का वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’ये गाना ऐसा लगता है कि सना के लिए ही बना है।’ दूसरे ने लिखा है,’हम सब आपको बेहद प्यार करते हैं।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’दिल करता है बस आपको देखता रहूं और आप ऐसे ही खिलखिलाती रहें।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी सना को ब्यूटीफुल, स्टनिंग, गॉर्जियस और ग्लैमरस बताते हुए लव और हार्ट वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।

First published on: Dec 21, 2022 05:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.