Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में वापसी करेंगी साक्षी तंवर!, जल्द ही शुरू होगी इस नए एपिसोड की शूटिंग

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला ये शो राम और प्रिया की कहानी के ईर्द-गिर्द घूमता है। जिसमें इन किरदारों का रोल नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी निभाती नजर आ रही है। इस जोड़ी को ऑन […]

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला ये शो राम और प्रिया की कहानी के ईर्द-गिर्द घूमता है। जिसमें इन किरदारों का रोल नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी निभाती नजर आ रही है। इस जोड़ी को ऑन स्क्रीन लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के दर्शकों के लिए एक खुशखबरी भी सामने आती दिखाई दे रही है। दरअसल, शो में असली प्रिया यानी साक्षी तंवर की फिर एंट्री होने जा रही है। साक्षी तंवर की एंट्री को लेकर फैंस में भी खूब एक्साइटमेंट है और इस शो जुड़ा हर एक शख्स अब उन्हें देखने के लिए बेताब हुए जा रहा है।

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में साक्षी तंवर की एंट्री की बात सुनते ही फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस इस शो में कोई भूमिका अदा करती नजर नहीं आएंगी। बल्कि वो  अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स सीरीज ‘माई’ को प्रमोट करने के लिए फिर से इस सीरियल में कदम रखेंगी। इसी के साथ ये जानकारी भी मिली है कि साक्षी अपनी पूरी टीम और क्रू के साथ जल्द ही इस एपिसोड की शूटिंग करेंगी।

साक्षी तंवर ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के पहले सीजन में प्रिया का किरदार निभाया था। इस शो में साक्षी तंवर एक्टर राम कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। उस वक्त भी कहानी से ज्यादा सीरियल में साक्षी और राम की जोड़ी को पसंद किया गया था। हालांकि इस शो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद साक्षी ने साल 2016 में बॉलीवुड का रुख करते हुए फिल्म ‘दंगल’ में काम किया। जो कि उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

साक्षी तंवर की अपकमिंग नेटफ्लिक्स सीरीज ‘माई’ की बात करें तो यह सीरीज चौधरी परिवार के दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में साक्षी तंवर अपनी बेटी के कातिलों का पता लगाने और उन्हें ढूंढने का संघर्ष करती दिखाई देंगी। वहीं कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस सीरिज का एक ट्रेलर भी  लॉन्च किया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था।

First published on: Apr 05, 2022 04:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.