TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Ranbir-Alia Wedding Gift: ‘हुनरबाज’ शो के ग्रैंड फिनाले पर भारती और हर्ष ने नीतू कपूर को दिया ये अनोखा तोहफा, देखें वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम आदमी तक इन दिनों सिर्फ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir And Alia Marriage) की शादी को लेकर ही चर्चाएं हो रही हैं। आपको बता दें कि रणबीर-आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स को देखा गया, इसी […]

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम आदमी तक इन दिनों सिर्फ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir And Alia Marriage) की शादी को लेकर ही चर्चाएं हो रही हैं। आपको बता दें कि रणबीर-आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स को देखा गया, इसी के साथ रणबीर कपूर के फैमिली मेंबर्स भी इस खास मौके पर खूब धमाल मचाते हुए दिखाई दिए। लेकिन इसी बीच जिस व्यक्ति ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी, वो थीं दिग्गज एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor)। इतना ही नही संगीत और मेहंदी सेरेमनी में तो नीतू कपूर ने खूब डांस भी किया है। हालांकि अपने बेटे की शादी को एन्जॉय करने के बाद अब नीतू कपूर सीधा रिएलिटी शो हुनरबाज के ग्रैंड फिनाले में पहुंच गई हैं। जहां उनको अपने बेटे की शादी के लिए एक अनोखा गिफ्ट मिला है।   दरअसल टीवी के रिएलिटी शो हुनरबाज के ग्रैंड फिनाले का एक छोटा सा क्लिप कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नीतू कपूर को स्टेज पर होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ खड़ा देखा जा सकता है। वहीं उनके साथ बॉलीवुड की डांसिग क्वीन नोरा फतेही और कोरियेग्राफर मर्जी पेस्टोनजी भी नजर आ रहे हैं। लेकिन इस क्लिप की खास बात ये है कि इसमें नीतू कपूर को उनके बेटे रणबीर की शादी के लिए एक गिफ्ट मिला है। जो कि खुद भारती और हर्ष ने उन्हे दिया है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर ये गिफ्ट है क्या, तो चलिए आपको बताते हैं। https://www.instagram.com/tv/Ccai94RKmRt/?utm_source=ig_web_copy_link   भारती और हर्ष ने जो गिफ्ट रणबीर-आलिया की शादी पर उन्हें दिया है, वो एक प्रेशर कुकर है। क्योंकि भारती का ये मानना है कि शादी में रणबीर कपूर काफी पतले दिखाई दिए हैं। इसी वजह से नीतू कपूर को उन्होंने प्रेशर कुकर देते हुए कहा कि, आप ये गिफ्ट घर लेकर जाए और अपनी बहु रानी को दें, ताकि वो इसमें अच्छा-अच्छा खाना बनाएं और रणबीर को खिलाकर उन्हें हटा-कट्टा कर दें।' इस पर जवाब देते हुए नीतू कपूर भी कहती हैं कि, 'मैं जरूर इसे अपनी बहु रानी के लिए लेकर जाउंगी'। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीतू कपूर 'हुनरबाज' के ग्रैंड फिनाले में अपना आने वाला डांस रिएलिटी शो 'डांस दिवाने जूनियर्स' प्रोमोट करने के लिए पहुंची थीं। क्योंकि वो इस नए शो में बतौर जज नजर आने वाली हैं। वहीं उनके साथ नोरा फतेही और मर्जी पेस्टोनजी भी ये शो जज करते दिखाई देंगे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.