Rajat Dalal Marriage: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' और 'द 50' के फेमस कंटेस्टेंट रजत दलाल के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, रजत दलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. रियलिटी शो में अपने गुस्से के लिए फेमस रजत दलाल ने अपनी शादी की जानकारी खुद से फैंस को दी है. उन्होंने रविवार को अपनी शादी की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर करके फैंस को शॉक्ड कर दिया. अब उनकी शादी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं, फैंस भी उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं.
रजत दलाल की शादी की तस्वीर
'द 50' के फेमस कंटेस्टेंट रजत दलाल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देख उनके फैंस को शॉक लगा. इन तस्वीरों में रजत दूल्हा बनकर बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी दुल्हन उन पर पूरी तरह जच रही है. तस्वीरों में यह जोड़ा नदी के शांत किनारे पर पोज देते नजर आ रहा है. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए रजत ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'जीवन के एक नए पहलू की शुरुवात.' रजत की इस पोस्ट पर फैंस ने रिएक्ट करते हुए उन्हें शादी की बधाइयां दी हैं.
---विज्ञापन---
7 फेरे लेने के बाद भी नहीं बताया पत्नी का नाम
इसके अलावा, रजत दलाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो मेसेज भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा, 'जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा हूं. जिस हिसाब से आप सबने प्यार दिया है, साथ दिया है, जिंदगी में इतने आगे लेकर आए हो। सारे छोटे भाई, बड़े भाई, आशीर्वाद देना.' हालांकि, उन्होंने फिलहाल अपनी दुल्हन की पहचान गुप्त रखने का फैसला किया है.
---विज्ञापन---
लगा बधाइयों का तांता
जैसे ही रजत ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, उनके दोस्तों और बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने उन्हें इस नए चैप्टटर के लिए बधाई दी. जहां मुनव्वर फारुकी ने लिखा, 'कार स्पीड कंट्रोल करने वाली आ गई!! बहुत मुबारक मेरे भाई और भाभी को.' निक्की तंबोली ने लिखा, 'बधाई हो रजत, आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं. हमेशा खुश रहो.' कशिश कपूर ने आगे लिखा, 'वाह… आपकी शादी हो गई. ओह माय गॉड. बधाई हो.'